बानो: महाबुवांग थाना क्षेत्र जामटोली में बीती रात आयोजित मेला में खिलौना खरीद रहे बच्चे के ऊपर टेम्पो पलटने से बच्चा घायल हो गया घायल को इलाज हेतु बानो अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जामटोली में सड़क किनारे लगे खिलौने की दुकान पर 10 वर्षीय रामचंद्र नायक खिलौना ले रहा था।तभी टेंट का सामान लेकर मेला से टेम्पो जा रहा था।परन्तु टेम्पू पर ओभरलोड होने के कारण टेम्पो…
Read MoreCategory: सरकार
झारखंड पार्टी द्वारा नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन को लेकर बैठक का किया आयोजन
ठेठईटांगर:झारखंड पार्टी के द्वारा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जिले के दोनों विस सीट में पार्टी की जीत सुनिश्चत की जाएगी। पार्टी के द्वारा जिला मुख्यालय में विशाल नगाड़ा पिटावन रैली का भी आयोजन किया जाएगा। झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का शनिवार को पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एनोस एक्का ने कार्यकर्ताओ से पूरे उत्साह और दमखम के साथ क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार और लोगों की सेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झापा बिना किसी भेदभाव…
Read Moreसिमडेगा उपायुक्त ने विज्ञान प्रदर्शनी बस का किया शुरुआत ,प्रखंड में जाकर बच्चों को करेगी जागरूक
सिमडेगा:उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार परिषद्, राँची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद कोलकाता के द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी जिले एवं प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी देगी। इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस लगे विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन झा, नजारत उपसमाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला…
Read Moreटेंपो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर तीन लोग हुए घायल
कोलेबिरा:कोलेबिरा थाना अंतर्गत पुतरीटोली करम टोली के समीप एक टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गयी।जिसमे तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश लोहार उम्र 17 वर्ष पता कोंसोदे बानो सुदर्शन लोहार उम्र 22 वर्ष पता टांगरटोली अघरमा कोलेबिरा एवं बुढ़वा लोहार उम्र 18 वर्ष पता टांगरटोली अघरमा कोलेबिरा यह तीनों युवक अपने मोटरसाइकिल एनएस पल्सर 160 से टांगरटोली पुतरी टोली से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे ।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित टेंपो से इनके मोटरसाइकिल और टेंपो के बीच जोरदार…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोलेबिरा के लोगो को दिया धोखा: अशोक बड़ाईक
सिमडेगा:भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के ऊपर कोलेबिरा की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। श्री बड़ाईक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 28 नवम्बर 2014 को कोलेबिरा में अपने चुनावी भाषण के दौरान कोलेबिरा विधानसभा की जनता के बीच घोषणा किया था कि उनकी सरकार बनेगी तो कोलेबिरा को अनुमंडल बना सिया जायेगा। लेकिन हेमन्त सोरेन जी के मुख्यमंत्री बने 4 साल हो गए लेकिन इस पर उनके मुंह से एक शब्द तक नही निकला।श्री बड़ाईक ने…
Read Moreसिमडेगा उपायुक्त के द्वारा जनता दरबार आयोजन कर सुनी लोगों की समस्या
सिमडेगा:आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त,सिमडेगा अजय कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त महोदय ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।उपायुक्त के जनता दरबार में लंबित राशि का भुगतान कराने,…
Read More9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
सिमडेगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा के तत्वावधान में प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा के अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 दिसम्बर की सफलता हेतु बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में वन विभाग, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग, खनन विभाग के पदाधिकारियों एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज राजकमल मिश्र ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराया जाना सुनिश्चित करें। इसपर सभी…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर कोलेबिरा स्टेडियम का डीसी एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
सिमडेगा: मुख्यमंत्री, झारखंड हेमंत सोरेन के सिमडेगा जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम”के तहत 29 नवम्बर को विशेष शिविर में प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने कोलेबिरा स्टेडियम एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, सिमडेगा का निरीक्षण किया।कोलेबिरा स्टेडियम, सभा स्थल पर पहुंच, कार्यक्रम से संबंधित विधि व्यवस्था तथा तैयारियों से संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये एवम सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हेलीपैड निर्माण…
Read Moreसविधान दिवस के मौके पर जिले भर में मनाया गया संविधान दिवस
सिमडेगा: 26 नवम्बर के दिन 1949 को भारत की संविधान सभा ने अपने संविधान को अपनाया था, भारत के नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाने के लिए हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने विभाग के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई।इसके साथ ही जिले के सभी कार्यालयों, जिला परिषद्, अनुमंडल कार्यालय, नगर परिषद् प्रखण्ड सह- अंचल कार्यालयों, थाना,…
Read Moreकुरडेग एवं गड़ियाजोर में हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं का दिया लाभ
कुरडेग:प्रखंड के कुरडेग एवं गडियाजोर पंचायत में रविवार को आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा,प्रमुख सरस्वती देवी, ,सीओ किरण डांग ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एल इडी वाहन के माध्यम से केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार देश एक विकसित राष्ट्र बन रहा है । कार्यक्रम में सभी विभागों के द्वारा लगाय गये स्टॉल से अपने…
Read More