बोलबा थाना परिसर में मोहर्रम एवं अन्य पर्व त्योहारों को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक

बोलबा:-बोलबा थाना परिसर में अंचल अधिकारी बलिराम माँझी की अध्यक्षता में  मोहर्रम एवं अन्य त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया।इस मौके पर मुहर्रम का त्योहार पर चर्चा किया गया । इसके बाद रक्षाबंधन का त्योहार पर भी चर्चा किया गया ।थाना प्रभारी अरुनिष रोशन ने कहा कि बीट पुलिस बोलबा में काम कर रही है । जो बैंक, स्कूल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में क्यूआर कोड लगाया गया है  जिससे पता चल जायेगा कि पुलिस वहाँ पहुंची या नही ।सीसीटीवी कैमरा जगह जगह पर लगाने की…

Read More

झारखंड आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलनकारी पार्टी का किया गठन

सिमडेगा: झारखंड आन्दोलनकारियों कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार झारखण्ड आन्दोलनकारी पार्टी गठन  किया गया। जिसका औपचारिक घोषणा किया गया।झारखण्ड आन्दोलनकारी की कमिटि का गठन किया गया  जिसमे  उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह मुण्डा, व सुरजदेव भगत, महासचिव सह प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार प्रसाद, सचिव हरेंद्र बड़ाईक, संयुक्त सचिव सुभान खान, संगठन सचिव विवेक कुमार बड़ाईक, मुख्य सलाहकार अजीत विश्वकर्मा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता, मदन गंझू व  अधिवक्ता मनोज नाग  कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन बड़ाईक को बनाया गया।जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर बड़ाईक ने कहा कि आज आज अलग राज्य हुए 23 साल गुजर रहा है। लेकिन…

Read More

सामटोली में बिजली करंट से दो मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने किया रोड जाम

सिमडेगा: सिमडेगा कुरडेग मुख्य मार्ग सामटोली में रविवार की शाम बिजली करंट की चपेट में आने से सुमन बाड़ा नामक किसान कि दो मवेशियों की मौत हो गई  इधर मवेशियों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिमडेगा कुरडेग मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया। जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होने लगी। मामले की जानकारी सिमडेगा थाना को हुई तत्काल तुरंत पुलिस वहां पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण…

Read More

बंदरचुवा ग्राम के कई लोगों ने जेएमएम थामा दामन

कोलेबिरा:जिला के कोलेबिरा प्रखंड के अंर्तगत बन्द्र्चूवाँ ग्राम के चौरापानी के कई लोगों ने थामा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का हाथ। वही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता ग्रहण मुल्यानी डांग, जिरेन लुगुन, नामलेन होरो , अणिमा सुरिन ,सेवानि बुढ़, अन्ज्रेन केरकेट्टा, विमला लुगुन, अनिल मिन्ज ,सुदर्शन सुरिन, रैदाण डांग, पर्भु दान लुगुन , गाबरियल सुरिन, नथियल केरकेट्टा, याकुब हेम्रोम, नैमन हेम्रोम आदि लोगो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर फुलकुमारी समाद जेएमएम प्रखंड सचिव सचिव वकील खान,जेएमएम के  डोमटोली पंचायत अध्यक्ष प्रकाश बागे, अभिसेक समद और मेराज अकरम…

Read More

जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर पहुंचा सिमडेगा नम आंखों से दी गई विदाई

सिमडेगा:जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसएफ जवान सलीम टोप्पो का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव कोचेडेगा महुआटोली पहुंचा। जहां बीएसएफ जवानों एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में राष्ट्रीय सम्मान के साथ दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी गई। पादरी की अगुवाई में मिस्‍सा पूजा का आयोजन कर अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री एनोस एक्‍का, मुखिया शिशिर टोप्‍पो, मतियस बागे, संदेश एक्‍का सहित पूरे गांव के लोग मृतक जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। सभी ने नम आंखों से जवान सलीम टोप्‍पो को विदाई…

Read More

धान बकाया पैसा मिलने पर किसानों में खुसी, भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा का जताया आभार

सिमडेगा: भाजपा नेता  श्रद्धानंद बेसरा के द्वारा विगत दिनों पत्रांक न.06/126, तिथि 26 मई 2023 को जिले के किसान भाइयों के धान खरीदी का 50% बकाया पैसा नहीं दिए जाने संबंधी समस्या के समाधान हेतु उपयुक्त महोदया जी को एक आवेदन पत्र सौंपा गया था।दिए गए आवेदन का प्रभाव से विभाग के द्वारा लैम्पसों से धान उठावा होने लग गया , और किसानों को उनकी बकाया राशि भी मिलने लगा।उक्त बातें कुछ किसानों ने श्री बेसरा को व्हाट्सएप के जरिए जानकारी दिए। श्री बेसरा  ने सिमडेगा जिला खाद्य आपूर्ति शाखा…

Read More

सिमडेगा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो की बात आम जनों के साथ अभियान हेतु परिसदन में की बैठक

राहुल गांधी की बातों को लोगों के बीच किया जाएगा पहुंचाने का कार्य सिमडेगा: सिमडेगा कांग्रेस द्वारा रविवार को परिसदन में जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की की नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया बैठक में मुख्य रूप से कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी , कांग्रेस जिला प्रभारी रंजन बोइपोई, विधानसभा प्रभारी वेदप्रकाश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ों की बात आम जनों के साथ अभियान की शुरुआत की जा रही है जिसको लेकर यह बैठक की गई बताया गया कि इस अभियान…

Read More

जलडेगा में किसी बड़े सड़क हादसे का इंतजार कर रही है प्रशासन

जलडेगा:इस तस्वीर को ध्यान से देखिए, तस्वीर शुक्रवार सुबह की है। जलडेगा थाना से कुछ ही दूरी पर दुर्गा मंदिर प्रांगण के पास गाड़ी की छत से उतरते ये दोनों बच्चे स्कूल के छात्र हैं। जो हर दिन अपनी जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई करने आते हैं। ऐसा नहीं है कि ये लोग भाड़ा नहीं देते हैं, छत में बैठने के बाबजूद भी इसने भाड़ा लिया जाता है। ऐसे कई बच्चे और ग्रामीण हैं जो हरेक दिन गाड़ी के छत में तो गाड़ी में लटक कर स्कूल और जलडेगा…

Read More

कुटुंगिया के डूमरमुंडा मांझी टोली सर्पदंश से गई 73 वर्षीय लहरू मांझी की जान

झाड़ फूंक एवं ओझा गुणी के चक्कर मे बीत गया समय ओड़गा ओपी क्षेत्र के कुटुंगिया पंचायत अंतर्गत डूमरमुंडा मांझी टोली निवासी लहरू मांझी 73 वर्षीय की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि लहरू मांझी एवं पुत्री परनामी मांझी एवं पत्नी स्वयं एक कमरे में जमीन में बिना मच्छरदानी के सोए हुए थे तभी अहले सुबह 4 बजे लहरू को हाथ मे कुछ काटने का आभास हुआ एवं उसने पत्नी को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पत्नी सावित्री देवी ने आसपास…

Read More

सिलिंगा में जंगली हाथी ने वृद्ध महिला के घर को बनाया निशाना

जलडेगा प्रखंड के टिनगिना, पियोसोकरा, सिलिंगा आदि क्षेत्र के ग्रामीण बृहस्पतिवार को झुंड से भटके अकेले जंगली हाथी के आतंक से रात भर परेशान रहे।जंगली हाथी ने सिलिंगा बिंरगाटोली निवासी इलिसभा डुंगडुंग के घर को क्षति पहुंचाते हुए घर में रखे दो बोरा चावल, धान सहित अन्य खाद्य सामग्रियों को अपना निवाला बना लिया।इस दौरान घर के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं टिनगिना, पियोसोकरा, सिलिंगा, गोरूटांड आदि क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट होकर मशाल, पटाखा के सहारे जंगली हाथी को ठेठईटांगर कोलेबिरा सीमांत क्षेत्र के जंगलों में खदेड़…

Read More