प्रेमिका के प्रेम में पागल प्रेमी ने पैसे की खातिर लाह व्यापारी जुगल साहू की थी निर्मम हत्या,आरोपी गिरफ्तार

पाकरटांड :थाना क्षेत्र के भेलवाडीह-निवासी जुगल प्रसाद उर्फ जुगल प्रसाद साहू की 18 दिसम्बर के अज्ञात के द्वारा क्रुशकेला से टकबा जाने के रास्ते में क्रुशकेला-कदमटांड जंगल के बीचों-बीच अहले-सुबह सुनसान रास्ते पर पैसा लूट कर धारदार हथियार से हत्या मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए मंगलवार को सिमडेगा एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने बताया कि घटना में संलिप्त हत्यारा करमजीत नाग क्रुशकेला बगीचाटोली को गिरफ्तार किया तथा उसके स्वीकार बयान के पश्चात उसकी निशानदेही पर…

Read More

नेहरू युवा केंद्र द्वारा लचरागढ़ में कैरियर काउंसलिंग परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन

कोलेबिरा:-नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के द्वारा कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर व संत दोमनिक इंटर कॉलेज में सोमवार को करियर काउंसलिंग, करियर परामर्श ,मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षिका सुनीति सोनी ने कहा कि सफलता के लिए पहले लक्ष्य तय करें तत्पश्चात तय लक्ष्य के अनुसार मेहनत करें जरुर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आप काफी प्रतिभावान हैं आपने प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है बस लक्ष्य के साथ आगे बढ़े की सफलता जल्दी मिले। शिक्षक अर्जुन महतो ने कहा कि स्वयं…

Read More

सीनियर एवम जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी झारखंड का हुआ ट्रायल ,145 खिलाड़ियों ने लिया भाग

सिमडेगा:12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर एवम जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए हॉकी झारखंड के टीम के गठन हेतु आज बालिका उच्च विद्यालय बरियातू रांची में खुली चयन ट्रायल की गई जिसमें समस्त झारखंड से 145 पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग लिए, इन खिलाड़ियों में से कुल 25 सीनियर वर्ग के लिए एवम 25खिलाड़ी जूनियर वर्ग के लिए कुल 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करदोनो टीमों के सर्वश्रेष्ठ 18=18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर…

Read More

गुमला में स्थानीय नीति एवं झारखंडी भाषा को लेकर विशाल जुलूस सरकार के विरोध में पुतला दहन

गुमला – झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों युवा युवती ने जुलूस निकालकर झारखंड सरकार के भाषा नीति का विरोध किया . एवं सरकार का पुतला दहन किया . झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के नेता ने कहा कि जिसके हाथ में 1932 का खतियान हो वही झारखंडी है एवं यहां केवल 9 झारखंडी भाषा ही है भोजपुरी, मगही, उर्दू इत्यादि भाषा को सरकार पिछले दरवाजे से लागू कर रही है जो गलत है। यदि सरकार इस भाषा को नहीं हटाता है तो आने वाले समय में उसको सबक…

Read More

गुमला:आवासीय विद्यालय परिसर से 12वीं छात्रा भागकर प्रेमी के पास पहुँच गई,पुलिस ने प्रेमी के घर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय आवासीय विद्यालय परिसर से 12वीं क्लास की एक छात्रा कि गायब होने की सूचना पर घाघरा पुलिस पूरी रात परेशान रही।आखिर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर के परिजनों व प्राचार्य के पास सौंप दिया।मिली जानकारी के अनुसार 12वीं क्लास की छात्रा का गायब होने की सूचना तब विद्यालय प्रशासन को लगी जब रात में वार्डन के द्वारा सभी छात्राओं का अटेंडेंस लिया जा रहा था। जहां पर वह छात्रा अनुपस्थित पाई गई।उसके बाद पूरे विद्यालय में हड़कंप मच गया।…

Read More

सिमडेगा जेवियर कॉलेज में तीन दिवसीय शुरू हुआ जेवियर उत्सव अतिथि के रूप में रहे डीसी

सिमडेगा: सिमडेगा जेवियर कॉलेज प्रांगण में शनिवार से तीन दिवसीय जेवियर उत्सव 2022 का प्रारंभ हुआ जहां पर मुख्य अतिथि के रुप में सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव उपस्थित रहे जहां पर सर्वप्रथम अतिथि का स्वागत पारंपरिक गीतों के साथ करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया जिसके बाद उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करते हुए की गई। जिसके बाद उपायुक्त ने उपस्थित कॉलेज परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि जेवियर उत्सव 2022 को खुशी से मनाये, बहुत कम समय होता है, इस तरह…

Read More

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी झारखंड का हुआ ट्रायल ,72 खिलाड़ियों ने लिया भाग

सिमडेगा: 23 मार्च से 03 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए हॉकी झारखंड के जूनियर महिला हॉकी टीम के गठन हेतु शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय बरियातू रांची में खुली चयन ट्रायल की गई जिसमें समस्त झारखंड से 72 महिला हॉकी खिलाड़ी भाग लिए, इन खिलाड़ियों में से कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया…

Read More

सिमडेगा:शहरी क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके से वन विभाग ने अवैध लकड़ी की जब्त

सिमडेगा :वन विभाग की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शहरी क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके से गम्हार का बोटा जब्त किया है। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग ₹50 हजार आंकी जा रही है। बताया गया कि रेंजर शंभू शरण चौधरी को सूचना मिली थी कि लकड़ी तस्करों के द्वारा सुंदरपुर इलाके में गम्हरर का बोटा काटकर रखा गया है। सूचना के आलोक में टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी में जंगल से काट कर रखे गए गम्हार के बोटे को जब्त किया गया। वन विभाग की टीम…

Read More

नाबालिग से गैंगरेप, दो युवक जिला बदल बदल कर करते रहे ब्लात्कार, रांची और गुमला पुलिस कर रही छानबीन

गुमला में गैंगरेप की एक विचित्र वारदात को अंजाम दिया गया है दो दोस्तों ने नाबालिग लड़की के साथ जिला बदल बदल कर बार-बार दुष्कर्म किया जब उनका जी भर गया तो रांची के बस में बिठा कर नाबालिग को छोड़ दिया भटकती नाबालिग लड़की ने रांची महिला थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई तो इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ रांची महिला थाने की पुलिस ने संवेदना दिखाते हुए गैंगरेप का जीरो एफ आई आर दर्ज कर छानबीन के लिए गुमला पुलिस को भेज दिया है थाने में दर्ज शिकायत…

Read More

नेहरू युवा केंद्र द्वारा जाम बाहर में जन जागरण अभियान के तहत दी एक दिवसीय प्रशिक्षण

ठेठईटांगर:- नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रखंड के जामबहार में गुरुवार को जल जागरण अभियान पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न युवा मंडल के सदस्यों ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जल शपथ के साथ की गई। प्रशिक्षण में साधनसेवी के रूप में जलछाजन विभाग के तकनीकि विशेषज्ञ सुभाष जी के द्वारा युवाओं को वर्षा जल संरक्षण, इसके तकनीक और इसकी आवश्यकता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि वे अपने घर में वर्षा जल संरक्षण…

Read More