सिमडेगा विधायक से नराज मुस्लिम समुदाय ने दी कांग्रेस छोडने की नसीहत, भेदभाव का आरोप
कुरडेग:- कुरडेग प्रखंड के सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से बैठक करते हुए सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के ऊपर भेदभाव करने का आरोप लगाया है ।बैठक करते हुए सभी लोगों ने कहा कि 2019 के हुए विधानसभा चुनाव में कुरडेग अल्पसंख्यक खासकर मुस्लिम वर्ग के लोगों ने कांग्रेस का साथ देकर विधायक चुनने में अहम भूमिका निभाई एवं लगातार जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर काम किया जिससे दोनों विधानसभा में कांग्रेस को सफलता मिली और विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा के द्वारा सिमडेगा जिला के साथ कुरडेग प्रखंड के मुस्लिम समाज के लोगों के प्रति अपेक्षापूर्ण रवैया और भेदभाव नीति अपनाया जा रहा हैम और इनके रवैया में कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष देवनिस ख़लखो का भी पूरा हाथ है, प्रखंड अध्यक्ष के इशारे पर कुरडेग प्रखंड के 2 मुस्लिम युवकों को झूठे केस में विभिन्न धाराओं के साथ लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया एवं उनका भविष्य खराब करने का काम किया गया साथ ही विधायक भूषण बाड़ा मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभाव नीति अपना रहे हैं। इससे विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी की वर्षों से बनी साख पर दाग लगाने का काम किया एवं विधायक के अपेक्षा पूर्ण रवैया से आहत होकर कुरडेग प्रखंड के मुस्लिम समुदायों में काफी रोष है तथा समुदाय के लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़ने के लिए मजबूर होने की बात कही। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के द्वारा बैठक करते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का फैसला लिया तथा आगे इस में इस तरह की घटना दोबारा ना हो जिसे समुदाय विशेष के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा पक्षपात किया जाए इन सभी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंत्री ,आयोग एवं जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोगों को भी प्रतिलिपि भेजी है।बैठक में जाकिर हुसैन, रशीद अंसारी, मोहम्मद जकरियस, मोहम्मद तन्हा, मीनाज खान ,रजी अहमद, अशरफ अंसारी ,मोहम्मद आजाद, तौसीफ आलम ,फरहान आलम, महफूज आलम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सिमडेगा डीसी ने मतदाता सूची प्रकाशन से संबंधित किया प्रेस वार्ता

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के ली जायजा
उपायुक्त सिमडेग सुशांत गौरव ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था सहित विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीसीटीवी में भवन की आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निगरानी करते रहने का निर्देश दिया। भवन में जवानों की रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया, सुविधा बहाल की दिशा मे दिये गए आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संबधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दियें। छत में सुरक्षा व्यस्था के तहत् बनाये गए मोर्चा को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। विधानसभावार रखे ईवीएम के कमरे के सील ताले का जायजा लिया। अग्निशामक यंत्र की जांच की। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रिन्स गोडविन, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य उपस्थित थें।

भाजपा सिमडेगा के विभिन्न मंडलों में मॉब लिंचिंग एवं मनोहरपुर विधायक के अंग रक्षकों के हत्या मामले में जलाया सरकार का पुतला
सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा की ओर से विभिन्न मंडलों में मनोहरपुर विधायक गुरुचरण नायक पर प्राणघातक हमला में दो अंग रक्षकों की हत्या एवं सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बलकेरा छपरीडिपा निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान की पीट पीट कर जिंदा जलाकर हत्या मामले में सरकार को विफल एवं झारखंड में जंगलराज बताते हुए सभी मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पहले इस सरकार में अभी तक 10 से अधिक मोब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी है पर सरकार इस तरह को घटना को रोकने में पूरी तरह से फेल है ।सरकार दोषियों को पकड़ कर अविलंब सजा दें ताकि आने वाले दिनों में लोगों के लिए सबक हो । इधर कोलेबिरा में रण बहादुर चौक में भाजपा कोलेबिरा मंडल की ओर से पुतला दहन किया गया जबकि पाकरटाड बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया इसके अलावा जिला के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की जिला मुख्यालय स्थित महावीर चौक में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, आनृप,प्रसाद ,नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, वीरू मंडल विश्वनाथ मिश्रा ,संजय केसरी अशोक गुप्ता ,नवीन सिंह, सावित्री देवी सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ता के न्याय मिलनी चाहिए,दोषियों पर कड़ी कारवाई हो- लक्ष्मण बड़ाईक
सिमडेगा- ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बेसराजारा में भाजपा कार्यकर्ता की जिंदा जलाकर हत्या करने की खबर पर आज भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना एवं सांत्वना दी।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को एक रणनीति के तहत प्लानिंग कर कर हत्या की गई प्रशासन दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
वही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि जिस तरह से मृतक के परिवारजनों ने बताया है उस अनुसार युवक न तो लकड़ी तस्करी करता था न कुछ गलत कार्य करता था बल्कि घर में ही किराना दुकान खोलकर अपना जीवन यापन करता था और भाजपा संगठन का भी कार्य करता था
घर के समय लगने वाले हाथ में 1 वर्ष पूर्व उसने गौ मांस बेचने का विरोध किया था उसी समय से वह कुछ लोगों की नजर में चढ़ा हुआ था, इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है दोषियों को पकड़कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा भाजपा उग्र आंदोलन करेगी मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन सिंह सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल मौजूद थे

कुरडेग भाजपा ने झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन
झारखंड में लगातार हो रही हत्या और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को कुरडेग बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने कहा कि जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दिन प्रतिदिन लगातार खुलेआम हत्या एवं नक्सली घटनाएं हो रही हैं। राज्य की सरकार और पुलिस प्रशासन खामोश है। कल पड़ोसी प्रखंड थेथइटांगर में दिन दहाड़े खुलेआम भीड़ द्वारा मोब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया गया साथ ही मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक पर हमला करते हुए उनके दो अंगरक्षकों की निर्मम हत्या कर दी गई जो बेहद दुःखद और शर्मनाक है उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। राज्य के हर जिला में आए दिन लगातार हत्या हो रही है। भाजपा इसका प्रतिकार करते हुए राज्य सरकार से सभी हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को अविलंब कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है।
मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज साय,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल, महामंत्री रविंद्र शर्मा के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

पीटकर कर अधमरा करते हुए भीड़तंत्र के द्वारा जिंदा जलाने पर बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा सुने….
सिमडेगा:-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा की बेसराजरा में व्यक्ति को पीट कर जिंदा जलाने के मामले को शर्मनाक बताया है और साथ ही सरकार पर विफलता का भी आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना हुआ को शर्मसार कर देने वाली है और अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी हुई है या नहीं यह भी पता नहीं चल पाया है ।मामला दर्ज हुआ या नही अब तक नही पता चल पाया ।अब बताया जा रहा है कि पुलिस को भी घटना के वक्त गांव में प्रवेश करने नहीं दिया गया इससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था क्या है..?।
पाकरटांड़ भाजयुमो मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
सिमडेगा/पाकरटांड़- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पाकरटांड़ मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई मंडल कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की संगठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है मंडल के सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं और प्रत्येक बूथ में 10 युवा कार्यकर्ता सक्रिय हो।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हीरा तिर्की ने स्वागत भाषण कर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया, मौके पर जिला महामंत्री कुणाल सिंह कामेश्वर प्रसाद अशोक काशी प्रदीप संजय सिंह सूरज नाग कुलवीर तिर्की राजेश बढ़ाईक बिखु सिंह केश्वर नायक उपस्थित थे

स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा खूंटकटी कानून को लेकर ग्रामीणों को भड़काने के बाद हुआ घटना-विमला प्रधान
सिमडेगा- कोलेबिरा विधानसभा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बंबल केरा छपरीडिपो निवासी व भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान उर्फ भौवा के बेसराजारा बाज़ार के समीप भीड़ द्वारा पिटाई कर घायल अवस्था मे जिंदा जला देने पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की लिंचिंग एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है क्योंकि मृतक भाजपा के एक मजबूत कार्यकर्ता था, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस 2 वर्ष में लगभग डेढ़ दर्जन मॉब लिंचिंग की घटनाएं झारखंड में हो चुकी है जब सरकार विधानसभा में सरकार मोब लिंचिंग पर कानून लाए पर धरातल में लिंचिंग को रोकने पर कोई प्रयास नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं प्रशासन से अविलंब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है नहीं होने पर भाजपा उग्र आंदोलन करेगीवही पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की इस तरह की घटना समाज में कतई बर्दाश्त नहीं यह दुर्भाग्यपूर्ण है स्थानीय जनप्रतिनिधि 28 दिसम्बर को उस क्षेत्र का दौरा कर लोगों को खूंटकटी कानून को लेकर भड़काया था इससे असामाजिक तत्वों को बल प्रदान हुवा और आज भाजपा कार्यकर्ता की लिंचिंग कर हत्या कर दी गयी, इससे साफ पता चलता है कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या एक साजिश के तहत हुई है भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं प्रशासन से मांग करती है कि दोषी व्यक्तियों पर अविलंब कार्रवाई हो नहीं तो भाजपा इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन करेगीवही केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड में गठबंधन की सरकार आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और हत्याएं हो रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है एक ही दिन पूर्व विधायक पर नक्सलियों का हमला उसमें दो अंगरक्षक ओं की हत्या एवं बम्बल केरा में भाजपा कार्यकर्ता की जिंदा जला देने की घटना यह बताती है कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है और झारखंड में अभिलंब सरकार को भंगकरते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करनी चाहिए, मृतक भाजपा कार्यकर्ता आरोपित था दोषी साबित नहीं हुआ था फिर भी उसे दोषी ठहराना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है सरकार एवं प्रशासन अविलंब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
