संकल्प यात्रा का समापन लोकसभा एवं बिधानसभा जीत के साथ होगी- लक्ष्मण बड़ाईक सिमडेगा-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कोलेबिरा एवं सिमडेगा बिधानसभा में 20,21 सितंबर को होने वाले संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर जिला कार्यालय में सिमडेगा भाजपा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सिमडेगा एवं कोलेबिरा बिधानसभा दौरा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को लेकर जिला मंडल से लेकर शक्ति केंद्र बूथ तक…
Read MoreCategory: सरकार
किनकेल में 48वां हॉकी प्रतियोगिता की हुई समीक्षा बैठक विधायक हुए शामिल
सिमडेगा:केरसई प्रखंड के किनकेल में 48वीं हॉकी प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी पदधारियों को बधाई दी। साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतियोगिता में सफल बनाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। विधायक ने कहा कि सभी के सहयोग से किनकेल में हॉकी प्रतियोगिता लगातार 48 वर्षों से चल रहा है। बहुत जल्द यह टूर्नामेंट अपना 50वां टूर्नामेंट का आयोजन पूरा करेगी। जो इस क्षेत्र…
Read Moreभाजपा सरकार में सिर्फ अमीरों एवं पुजीपतियों का हो रहा है विकास: विधायक भूषण बाड़ा
कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस के दोनों विधायकों ने भाजपा सरकार को घेरा सिमडेगा:कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा और विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा सरकार को घेरा है। शुक्रवार को परिसदन भवन में प्रेस वार्ता कर कैग की रिपोर्ट के आधार पर दोनों विधायकों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मीडिया से बात करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ना खाएंगे ना खाने देंगे की बात कर रही थी। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि वह खा भी…
Read Moreबाँसजोर में जंगली हाथी ने दो घरों को पहुंचा नुकसान झापा युवा जिला अध्यक्ष ने दी मदद
बाँसजोर: प्रखंड के सकामबहार और सिहरजोर में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है हाथियों की झुंड द्वारा लोगों के घरों को तोड़ने के साथ ही घर में रखे अनाजों को भी नष्ट कर रहे हैं। बीती रात जंगली हाथी के द्वारा पुनो सिंह एवं त्योफिल सोरेंग नामक किसान के घर को पूरी तरह से तोड़ दिया। इधर जंगली हाथियों के आगमन के बाद दोनों ही परिवार के सदस्य ने दूसरे घरों में भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई और भय का वातावरण में जी रहे हैं…
Read Moreसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित उपायुक्त सिमडेगा ने की बैठक कहा-
योग्यता रखने वाले लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान से दे जानकारी सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिए जा रहे पेंशन योजना का लाभ यथा वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, एड्स पीड़ित, स्वामी विवेकानंद पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना व अन्य सामाजिक सुरक्षा जैसी पेंशन योजना की समीक्षा की गई। सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि…
Read Moreसहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित लैम्पस से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष प्रकार की सहकारी समितियों का मापदण्ड के तहत लैम्पस का चयन तथा वर्गीकरण से संबंधित चर्चा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिमडेगा जिला अंतर्गत कुल 95 लैम्पस है। सभी लैंपस का वर्गीकरण कर लिया गया है वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्यशाला पूंजी देने हेतु सभी लैंपस से प्रस्ताव कि सूचित दिया गया है। जिसके तहत जिले के दस प्रखंडों से…
Read More25 अगस्त से भाजपा सिमडेगा चलाएगी वोटर चेतन महा अभियान:बिमला प्रधान
सिमडेगा: सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान के द्वारा गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 25 अगस्त से भाजपा सिमडेगा द्वारा वोटर चेतना महा अभियान चलाया जाएगा ।इस अभियान के तहत छूटे हुए मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या फिर जिनका नाम डिलीट करना है इन सभी कार्यों को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमें गर्व है कि हम दुनिया के…
Read Moreसेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र मानें कार्यकर्ता: विधायक
सहीघुटरा बांझीकेउंद में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित सिमडेगा:सदर प्रखंड के टैंसेरा पंचायत के सहीघुटरा बांझीकेउंद में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रुप से विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को पुरी इमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस के नीति सिद्धांतों को आम जनों तक पहुंचाएं। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता हर पीड़ित लोगों की निरंतर…
Read Moreविश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो चालक एवं मजदूर संघ की हुई बैठक
सिमडेगा: सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार को आगामी 17 सितंबर को होने वाले विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो चालक संघ एवं मजदूर संघ की आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के द्वारा की गई। इस मौके पर ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष अतुल बरला भी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए मजदूर नेता राजेश सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को सिमडेगा नगर भवन में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा के पूजा आयोजन किया जाएगा और इस दिन रंगारंग नागपुरिया प्रोग्राम का भी…
Read Moreडॉ अनिरुद्ध सिंह दांगी को सिमडेगा भाजपा युवा मोर्चा का बनाया गया महामंत्री
सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के निर्देशानुसार भाजयुमो सिमडेगा में आगामी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए डॉ अनिरुद्ध सिंह दांगी को भाजयुमो जिला महामंत्री पद की जिम्मेवारी दी गई भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ अनिरुद्ध सिंह दांगी को जिला महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी संगठन सशक्त और मजबूत होगा सिमडेगा भाजयुमो को और गति मिलेगी मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके संगठन के प्रति हमेशा सहभागिता रहेगी वहीं डॉ अनिरुद्ध सिंह दांगी ने कहा की पार्टी ने मुझे जो भरोसा…
Read More