बानो हाट बाजार के पास पिकप वैन पलटने से तीन घायल

बानो: बानो प्रखंड के घाट बाजार के समीप पिकअप वैन पलटने से दो महिला सहित एक व्यक्ति घायल हो गया घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार बानो की ओर से पिकअप वैन में 9 लोग सवार होकर राउरकेला जा रहे थे इसी क्रम में घाट बाजार के समय पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी  घटना में लीला नायक 55 वर्ष सिल्विना माझी 60 वर्ष और राजू नाग 30 वर्ष घायल हो गया घटना की जानकारी होने पर गिरदा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायलों को हुरदा  स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया…

Read More

हाथी ने विधवा महिला के घर को उजाड़ा, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

जलडेगा:प्रखंड में इन दिनों झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने तबाही मचा रखा है। मामला कूटूंगीया डुडिंग टोली का है जहाँ जंगली हाथी ने एग्नेसिया कंडूलना, पति स्व इलियास कंडूलना के घर को बीती रात करीब 1 बजे ध्वस्त कर दिया और घर में रखे करीब 1 क्विंटल धान को चट कर गया। जिसके कारण विधवा गरीब महिला की सारी उम्मीद जिला प्रशासन की तरफ लगी हुई है। 60

Read More

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत विद्यार्थियों का प बंगाल भ्रमण कार्यक्रम

सिमडेगा: जिले के सभी दस प्रखंडों से 99 छात्र-छात्राओ तथा 14 मेंटरो के साथ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के विभिन्न जगहों का भ्रमण कराया गया । जिसमें कोलकाता साइंस सिटी,विक्टोरिया मेमोरियल,  मंदार मनी एवं अन्य कई स्थानों में विद्यार्थियों को भ्रमण कराया गया साथ ही वहाँ के ऐतिहासिक चीजों के बारे बच्चों को जानकारी दिया गया इस मौके पर विद्यार्थी काफी खुश हुए। बताया गया कि विद्यार्थी अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए इसको आत्मसात करें, राज्य के साइंटिफिक कलाकृति ऐतिहासिक धरोहर…

Read More

बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगुड गाँव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने किया छापामारी

बोलबा: बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगुड गाँव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बोलबा पुलिस ने किया छापामारी 40 किलो महुवा जावा नष्ट किया गया । इस मौके पर बताया गया कि आगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए बोलबा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी किया गया ।छापामारी के दौरान 40 किलों महुवा जावा नष्ट किया गया थाना प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जायेगा । साथ ही करवाई भी किया जायेगा। इस मौके पर एसआई सोनू पाठक…

Read More

बानो – बीजेपी प्रखण्ड उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन 

बानो मंडल के बीजेपी प्रखण्ड उपाध्यक्ष मोहन सिंह की धर्मपत्नी  मालावती देवी का गुरुवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल सिमडेगा में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार  उन्हें पेट दर्द की बात की गई ।गाँव मे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल ले ले जाया गया। परन्तु पेट दर्द बढ़ता ही गया  एवं देहांत हो गया।इधर शुक्रवार को ग्राम पाड़ो स्थित कोयल नदी के तट में अंतिम संस्कार किया गया ।जानकारी मिलने पर सांसद अर्जुन मुंडा व विधायक कोचे मुंडा ने दूरभाष पर परिजनों…

Read More

गुड फ्राइडे के मौके पर संत अन्ना महागिरजाघर में विशेष मिस्सा बलिदान का हुआ आयोजन

सिमडेगा:सिमडेगा जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष आराधना का आयोजन किया गया।शहरी क्षेत्र के संत अन्ना महागिरजाघर में धर्माध्यक्ष विशप विंसेंट बरवा की अगुवई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महागिरजाघर में ख्रीस्त मतावलंबियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पवित्र क्रूस की आराधना की।मौके पर धर्मविधि और क्रूस आराधना मुख्य अनुष्ठाता विजी सह पल्‍ली पुरोहित फादर इग्‍नासियुस टेटे की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में एक से 14 स्‍थानों तक क्रूस रास्‍ता किया गया। मौके पर यीशु मसीह के…

Read More

जलडेगा के ओडगा और बड़कीटांगर में बैठक कर सिमडेगा डीसी ने शत प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ

कहा – संवैधानिक एवं नैतिक दायित्वों को पहचान कर गर्व से करें मतदान बूथ जागरूक अभियान के तहत सिमडेगा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने जलडेगा प्रखंड के ओड़गा पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 125 एवं कोनमेरला बड़कीटांगर स्थित बूथ संख्या 86 का दौरा किया। इससे पूर्व दोनों बूथ पर जेएसएलपीएस समूह की दीदियों के द्वारा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का पारम्परिक रूप से नृत्य एवं स्वागत गान के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन…

Read More

जलडेगा में नहीं थम रहा जंगली हाथी का तांडव, हर दिन उजड़ रहा हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का घर

जलडेगा: प्रखण्ड के राजस्व ग्राम टाटी नवाटोली में आज सुबह लगभग 5 बजे अचानक झुण्ड से बिछड़े जंगली हाथी आ पहुंचा। हाथी के आने के पूर्व ही 4 बजे बानो प्रखण्ड का केबेटांग गांव के ग्रामीणों के द्वारा फोन के माध्यम से टाटी के ग्रामीणों को सुचना दिया गया कि हाथी को टाटी की ओर खदेड़ दिए हैं। फिर इसकी सूचना सभी गांव वालों को दिया गया। टाटी के ग्रामीण तैयारी कर ही रहे थे तब तक बानो के केबेटांग से बिंतुका टुड़यू होते हुए देव नदी पार कर तुरंत…

Read More

रौतियां समाज विकास परिषद की हुई बैठक

बानो :अखिल भारतीय रौतियां समाज विकास परिषद की बैठक गुरुवार को लालमोहन सिंह की अध्यक्षता में लचरागढ़ में  हुई।  बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद  झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया गया बैठक में बानो जलडेगा, कोलेबिरा प्रखंड के समाज के लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश‌ समिति सदस्य घनश्याम सिंह चंद्रभान…

Read More

जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह संपन्न

सिमडेगा: जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण सह पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  निर्देशक शीतल प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या  प्रभा केरकेट्टा ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को मूल्यांकन संबंधी जानकारी देते हुए खेल में उनकी सक्षमता को स्थायी रूप से बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित किया। विद्यालय के निर्देशक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं।जिसका श्रेय उनके…

Read More