होली के दिन जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति की मौत आधा दर्जन लोग घायल

सिमडेगा:सदर थाना क्षेत्र के पिथरा पंचायत के अलग-अलग टोलियों में लोग होली की तैयारी में जुटे ही थे कि एक जंगली सूअर ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली। वहीं छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृत व्यक्ति का नाम निकोलस टोप्पो है। वह पिथरा माईघाट का रहने वाला है।घायलों में पिथरा ढावठाटोली निवासी अमित किड़ो,पिथरा लेदनटोली के निवासी फुलजेम्स किंडो व मनोज टोप्पो, पिथरा नवाटोली की निवासी माइकल डुंगडुंग, कोंनबेगी मुंडलटोली निवासी संजय कुजूर व बाघचट्टा निवासी ललित कुजूर शामिल है।इधर घटना के बाद…

Read More

होली में जम कर बरसे रंग, रंगों में सराबोर रहा सिमडेगा

विकास साहू सिमडेगा :रंगों का त्योहार होली जिले में उमंग, उत्साह और अमन का पैगाम लेकर आया एवं  मंगलवार को लोगों ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। रंगो की बौछार में लोगो ने आपसी बैर भाव को धो दिया और खुलकर गले मिले। अमीर गरीब सभी लाल, पीले और अन्य चटख रंगों से रंगे रहे। होली का त्योहार अमीरों और गरीबों के बीच भी सौहार्द्र का पुल बना। महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। शहर की गालियों में इनकी टोलियां होली का हुड़दंग…

Read More

सिमडेगा ताइक्वॉण्डो संघ द्वारा होली मिलन सामारोह का आयोजन किया गया

सिमडेगा:-ताइक्वॉण्डो संघ के सचिव दयाराम मेहर, सह सचिव पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष गोबिंद प्रधान सभी ताइक्वॉण्डो प्रशिक्षक और ताइक्वॉण्डो के बच्चे बच्चीयों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन सिमडेगा गाँधी क्लब ताइक्वॉण्डो प्रशिक्षण सेंटर में किया गया। जिसमें हर कोई एक दूसरे पर प्यार के रंग बरसाए। मौके पर संघ के सचिव दयाराम मेहर ने बताया कि इस दिन सभी धर्म और जाति के लोग होली त्योहार को मनाते है इस दिन ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है और होली महत्व रंगों की भरमार…

Read More

भाजपा सिमडेगा के द्वारा आयोजित हुआ प्रेस- कांफ्रेंस -बोली पूर्व मंत्री विमला प्रधान

कांग्रेस पर आयकर विभाग ने “डिफाल्टर” होने के कारण राष्ट्रहित में नकेल कसा भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक के नेतृत्व में महत्वपूर्ण प्रेस- वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने प्रेस वार्ता की संबोधित करते हुए बताया की कांग्रेस ने आयकर मामले में अपने खाते फ्रिज होने की तुलना देश में लोकतंत्र की हत्या से की है, जो की बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र…

Read More

सिमडेगा कांग्रेस कार्यालय में कालीचरण मुंडा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिमडेगा: सिमडेगा कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन किया।मौके पर उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का दादागिरी चल रहा है लगातार कांग्रेस पार्टी को टारगेट करते हुए कार्य किया जा रहा है यहां तक की कांग्रेस के बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है ताकि यह लोग चुनाव ना लड़ सके। उन्होंने कहा कि जो लोग विपक्ष को चंदा देते हैं उन्हें एड एवं सीबीआई के नाम पर दर्द धमकाकर उन्हें दबाने का प्रयास…

Read More

होलिका दहन से पूर्व राम जानकी मंदिर में की गई होलिका माता और प्रह्लाद की पूजन

सिमडेगा:जिला मुख्यालय सहित कई जगह में रविवार की रात 10:30 बजे के लगभग होलिका दहन से पूर्व रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं के द्वारा होलिका माता और प्रहलाद जी की पूजा की गयी। होलिकादहन स्थल पर डांडा स्थापित किया गया । भक्त प्रहलाद का प्रतीक स्थापना की गई है। इधर मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की। पूजा के क्रम में महिलाओ ने दहन स्थल की परिक्रमा करते हुए डांडा के चारों ओर गोबर से बने बिटकुले डाला। कई अन्य लोगों ने भी पूरे श्रद्घापूर्वक पूजा-अर्चना…

Read More

बोलबा प्रखण्ड के अवगा गाँव मे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ब्यक्ति घायल

बोलबा :बोलबा प्रखण्ड के अवगा गाँव मे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल.। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर प्रखण्ड के कोरोमिंयाँ गाँव के अशोक सिंह उड़ीसा के झारसुगड़ा काम करने गया था, होली त्योहार को लेकर अपना घर लौट रहा था ,इसी क्रम में अवगा गाँव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से गिर गया । सिर में हेलमेट होने के कारण सिर में कम चोटें है किंतु शरीर मे गम्भीर चोटें है पूर्व मुखिया जोगेंद्र माँझी के सहयोग से एम्बुलेंस मंगाकर बोलबा अस्पताल…

Read More

चाटुओड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरी कीर्तन का कार्यक्रम हुआ समापन

बानो प्रखंड के चाटुओड़ा गांव में तीन दिवसीय अखड हरि कीर्तन कार्यक्रम का समापन हुआ।अखण्ड हरि कीर्तन समापन के अवसर पर नगर भ्रमण व पूर्णाहुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर भवन कार्यक्रम यज्ञ  परिसर से आरंभ होकर पूरे गांव का परिक्रमा किया इस दौरान बच्चे राधा कृष्ण के वेश में शामिल हुए .यजमान की भुमिका  धन सिंह सह पत्नी‌ शामिल हुए.पुरोहित की भुमिका विजय पंडित ,गोपाल दास शामिल थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारी सिंह  हविन्द्र सिंह,नारायण सिंह ,जगेश्वर सिह, ,लोदो सिंह  खतू सिंह, जगरनाथ सिंह,धीश्वरी देवी, ममता देवी,…

Read More

बानो प्रखंड के  आरसी चर्च बांकी ,आर सी चर्च जितुटोली जी ई एल चर्च बानो एवं आरसी चर्च साहुबेडा आदि चर्चो में भक्ति पूर्वक खजूर पर्व मनाया गया।साहुबेड़ा पंचायत अन्तर्गत आरसी चर्च साहुबेड़ा में खजूर पर्व बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। समारोही ख्रीस्तयग का समापन पल्ली पुरोहित फादर भितुस केरकेट्टा द्वारा किया गया। फादर ने संदेश में ख्रीस्त विश्वासियों से कहा खिजूर रविवार के दिन ही प्रभु यीशु येरूशलम में प्रवेश किया। और इस्राइलियों ने येसु ख्रीस्त को राजा मानकर खजूर डालियों से स्वागत किया। इसी तरह हम ख्रीस्तीय विश्वासी भी येसु को अपना राजा माने। इस अवसर पर मुख्य रूप से फादर भितुस केरकेट्टा,फादर बिमाल जोजो, प्रचार विजय कन्डुलना, सुशील कन्डुलना,दोमनिक किड़ो, निर्मला होरो,मरसेल भेंगरा, मंगल, तोपनो, सरोजिनी,जयमसीह बडिंग एवं काफी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित हुए।कोयरदल का संचालन मिस अलविसिया भेंगरा की अगुवाई में बड़ी हर्षोल्लास के साथ किया गया। आर सी चर्च बांकी में फ़ा अलेक्जेंडर कुलु ने मिस्सा। पूजा किये।इधर लचरा गढ़ स्थित चर्च में खजूर पर्व के अवसर आयोजित मिस्सा पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर बेदी को आकर्षक रूप सेसजाया गया था।फादर केलेमेंट लकड़ा ने कहा नित प्रतिदिन प्रभु येशु का जय जय कार करें। फादर केलेमेंट के अगुवाई में खजूर रविवार जुलूस निकाली गई।मिस्सा पूजा में फ़ा डीन जोसेफ एरिक कुल्लू ,फ़ा पीटर बारला ,फ़ा फबीयन   व काथलिक सभा ,के विभिन्न विभाग के सदस्यों ने भाग लिया।

Read More

होली पर्व को लेकर सिमडेगा शहर में सजी रंग एवं पिचकारी की दुकान

सिमडेगा: रंगों का पर्व होली को लेकर सिमडेगा का माहौल पूरी तरह से रंगीन हो गया है, चारों तरफ होली के गीत बज रहे हैं एवं रंग से पूरा क्षेत्र सरोबार हो गया है। दूसरी और बाजारों में भी होली की खुमार देखने को मिल रही है और शहरी क्षेत्र में होली को लेकर अस्थाई दुकानों की संख्या बढ़ने लगी है। इधर होली को लेकर कपड़ों की दुकानो में भी भीड़ दिखने लगी है। इसके अलावे मिठाई और रंग अबीर की खरीदारी भी शुरु हो गई है। जिले के प्रसिद्ध…

Read More