आदिम जनजातियों के साथ भाजपा नेता ने मनाई होली

सिमडेगा: कुरडेग प्रखंड बड़कीबीउरा पंचायत के पहाड़ – जंगलों के बीच स्थित अत्यंत निर्धन एवं पिछड़ा क्षेत्र रावणखोल ग्राम में भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा पहुंचा और वहां के निवासी कोरवा आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात किया।श्री बेसरा ने  उनके साथ मुलाकात करते हुए एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया एवं अबीर गुलाल और मिठाई वितरण कर होली की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान रावण खोल के कोरवा आदिम जनजाति समुदाय के लोगों ने श्री बेसरा को बताया  कि सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के नाम पर अनेकों योजनाएं चलाई…

Read More

जंगली हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त किया 10 वर्षीय बच्चा मिट्टी में दबाकर हुआ घायल 

 बानो :प्रखंड के मंयगसोर  में जंगली हाथी ने एक महिला के घर को क्षतिग्रस्त किया। घर में रखे अनाज को भी खा गया ।इस घटना में 10 वर्षीय अजय बुढ़  मिट्टी में दब गया वहीं घटना में दो अन्य लोग घायल हो गये. घायलों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी शनिवार रात्रि 10-11 बजे मंयगसोर गांव पहुंच गया.बहालेन जोजो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. तथा घर में रखे अनाज को खा  गया ,घटना में 10 वर्षीय…

Read More

सिमडेगा के विभिन्न क्षेत्रों में होली को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च

सिमडेगा- सिमडेगा जिलेभर में रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा जिसको लेकर सिमडेगा पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इधर रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में होली से पूर्व फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। सिमडेगा मुख्यालय में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पासवान की मौजूदगी में सिमडेगा थाना से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई जो की पैदल मार्च करते हुए सिमडेगा झूलन सिंह चौक ,बस स्टैंड नीचे बाजार होते हुए आगे बढ़ी और वापस आते हुए समाप्त हुई ।मौके पर थाना प्रभारी ने सभी…

Read More

भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मना खजूर रविवार

खजूर डाली लेकर मिस्सा अनुष्ठान में शामिल हुए थे मसीही धर्मावलम्बी सिमडेगा;जिले में भक्तिभाव से मना खजूर रविवार। मौके पर आरसी चर्च परिसर में हुई मिस्सा पूजा। खजूर की डाली पकड़कर मिस्सा पूजा में शामिल हुए मसीही धर्मावलम्बी। जिला मुख्यालय स्थित संत अन्ना महागिरजाघर में विकार जनरल फा इग्नासीयूस की अगुवाई में सम्पन्न हुई मिस्सा पूजा। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा भी शामिल हुए। अपने संदेश में विजी फा इग्नासीयूस टेटे ने कहा कि आज से प्रभु अपने दुख भोग में  प्रवेश किये। आज प्रभु के येरूसलम में प्रवेश करने…

Read More

समाप्त हो रही होली के त्यौहार में पारंपरिक लोकगीतों की परंपरा, डीजे और फूहड गाना ले ले लिया स्थान

ठेठईटाँगर: होली के त्यौहार का स्वरूप बदल गया है। होली से एक सप्ताह पूर्व गीत गोविंद का चलने वाला दौर समाप्त हो गया है। होली के दिनों में अब परिवार के लोग अपने परिवार में सिमट कर रह गए हैं।होली के अवसर पर बच्चों के नए कपड़े रंग गुलाल की परंपरा धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। होली लोकगीतों का स्थान फूहड़ डीजे ने ले लिया है। प्राकृतिक रंगों का स्थान अब लोग केमिकल डाले हुए रंगों से होली खेलते हैं। ग्रामीण इलाकों में होलिका दहन का उमंग भी कम हो…

Read More

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय जागरूकता समूह के साथ उपायुक्त ने की बैठक

सभी लोगों को मिलकर सिमडेगा जिले में 80% मतदान का लक्ष्य करना है पूरा:उपायुक्त सिमडेगा: स्वीप के तहत जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार को  उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सिमडेगा पहुंचकर बूथ स्तरीय जागरूकता समूह के साथ   बैठक का आयोजन किया।इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बी.एल.ओ.की चुनाव कार्य में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बीएलओ से कहा कि आप सभी घर घर जाकर मतदाताओं का सूची तैयार करते हैं। उन्होंने ने कहा कि भारत निर्वाचन…

Read More

महावीर चौक सिमडेगा में मजदूर नेता राजेश सिंह ने मजदूरों के साथ मनाई होली

सिमडेगा: सिमडेगा के हृदय स्थली महावीर चौक में शनिवार को झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के द्वारा ऑटो चालक संघ एवं मजदूरों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने सभी मजदूरों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर खुशहाली पूर्वक होली का पर्व मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मजदूर नेता ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि जिस प्रकार होली का पर्व आप सभी आपसी…

Read More

सलडेगा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षा फल का हुआ वितरण

सिमडेगा:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में आयोजित किया गया मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल वितरण समारोह। वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति रांची द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय में आए सभी माता बहनों का विद्यालय प्रांगण में पाद प्रक्षालन तथा तिलक चंदन कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधानसभा की पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार तथा वर्तमान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की स्वतंत्र निदेशक…

Read More

सहभागी कंप्यूटर में होली मिलन समारोह

सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन, सिमडेगा में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। विद्यार्थी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी । संस्थान के विद्यार्थियों के द्वारा होली और नागपुरी गानों में डांस कर होली मिलन समारोह का आनंद लिया संस्थान। के शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों के बीच मिठाइयां बाटी गई और होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Read More

विवेकानन्द शिशु मंदिर लचरागढ़ में आचार्य-अभिभावक बैठक सह वार्षिक परीक्षाफल वितरण

कोलेबिरा:विवेकानन्द शिशु/ विद्या मंदिर लचरागढ़ में शनिवार को आचार्य-अभिभावक बैठक सह वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। बैठक सह कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु के द्वारा किया गया।इस अभिभावक बैठक  में मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव  राजेश कुमार अग्रवाल, सह सचिव  रिकी अग्रवाल, अभिभावक प्रतिनिधि  राजकुमार साव एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।बैठक में कई विषय-वस्तुओं जैसे बच्चों के शिक्षा, संस्कार, सेवा,स्वावलंबन एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रथम द्वितीयं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन…

Read More