केरसई:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा केरसई मंडल का बैठक बुधवार को अध्यक्ष रविन्द्र कुमार बड़ाईक के अध्यक्षता में किया गया।बैठक में मुख्य रूप से पंचायत स्तर तक एसटी मोर्चा का विस्तार पर विचार विमर्श किया गया।मंडल अध्यक्ष मानकी लाल ने कहा कि हमारे झारखण्ड राज्य में संगठन में एसटी मोर्चा का कार्य बहुत महत्वपूर्ण होता है।क्यूंकि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक जनजातीय लोगों का बहुत बड़ा योगदान होता है।इसलिये जनजातीय मोर्चा को पंचायत स्तर तक मजबूत करना बहुत जरुरी है।जिससे कि पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में हमारे प्रतिनिधि चुन कर आ सके।और आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी हमारे जनप्रतिनिधियों का जीत सुनिश्चित हो सके। बैठक को सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने भी सम्बोधित किया।बैठक में मंडल महामंत्री सुधीर मझी, बुलेश्वर प्रसाद,शंकर बड़ाईक,जिला कार्य समिति सदस्य खिरोधर प्रधान,सागर पहान,लखिंदर साय,उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान,सुरेश प्रसाद उपस्थित थे।
