सिमडेगा:- उपायुक्त आर. रॉनीटा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पूजा 2022 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पटाखों का भण्डारण एवं बिक्री पर विस्तृत चर्चा की गई। दीपावली, छठ आदि त्योहारों के समय पटाखे मात्र दो घंटे तक हीं चलाये जा सकेंगे। दीपावली एवं गुरूपर्व पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा छठ में प्रातः 6 बजे से प्रातः 8 बजे तक पटाखे चलाये जा सकेंगे। भीड़-भाड़ से दूर हीं आतिशबाजी किया जायेगा। पटाखो की बिक्री गांधी मैदान में की जाएगी। पटाखो की बिक्री खुले स्थान में की जानी है। काली पुजा, लक्ष्मी पुजा एवं प्रिंस चौक में नवज्योति छठ पूजा समिति द्वारा भगवान भास्कर की प्रतिमा अधिष्ठापित की जाती है। पुजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।

चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, सी.सी.टी.भी. कैमरा, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय का निर्माण, वाहन पार्किंग, अवागमन की सुविधा सहित त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण की दिशा में ससमय व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दीपवाली एवं छठ पुजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी, साथ हीं सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, आई.टी.डी.ए. निदेशक सलन भुईंया, अपर समाहर्त्ता श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय, डी.एस.पी पतरस बरवा, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थें।