भाजपा सिमडेगा द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाव के तहत की जन आक्रोश प्रदर्शन

झारखंड को शिबू सोरेन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया लूटने का कार्य :कोचे मुंडा

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के तहत सिमडेगा नगर परिषद कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया।स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष ने दी।वहीं आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास ही रहा है बेचने का शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन को तीन करोड़ रुपये में कांग्रेस को बेच दिया था। उनकी आदत अब भी नहीं गई है पहले शिबू सोरेन ने झारखंड को लूटा अब उसका पुत्र हेमंत सोरेन झारखंड को लूट रहा है इस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए बोली लगती है 50 लाख से एक करोड़ रुपए में पोस्टिंग होती है रांची के आसपास के अंचल के लिए पचास लाख रुपए की बोली लगती है। झारखंड में बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं होता है इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं भ्रष्टाचारी और लुटेरा लोग नारा दे रहे हैं कि हेमंत है तो हिम्मत है क्योंकि इस सरकार में भ्रष्टाचारियों को ही हिम्मत मिली हुई है पर झारखंड की जनता अब जाग चुकी है इस सरकार को अब धक्का देकर गिराना है।

बंधु तिर्की के भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने के बयान पर कोचे मुंडा ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता पुष्पा की तरह है जो कभी झुकेगा नहींम आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा की साहिबगंज से लेकर सिमडेगा तक बालू के नाम पर लूट मची है ट्रैक्टर वालों को पकड़ कर पैसे लिए जा रहे हैं और सारा पैसा झारखंड मुक्ति मोर्चा के अकाउंट में जा रहा है हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री नहीं बालू माफिया हैं,।झारखंड सरकार तुष्टीकरण के तहत स्कूलों को हरे रंग में रंगवा रही है और पोशाक को भी हरा रंग कर दिया है विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटित किए जा रहे हैं, जनता ने अब एक ही नारा दिया है सिंहासन खाली करो कि जनता के साथ भाजपा आती है, झारखंड को भारतीय जनता पार्टी ने निर्माण किया है और भाजपा ही संवारेगी।आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा की झारखंड की जनता अब जाग चुकी है प्रखंड से लेकर जिले तक पूरे झारखंड में सरकार के खिलाफ जन आक्रोश दिख रहा है आने वाले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा ।जिस लालू प्रसाद यादव ने झारखंड मेरी लाश पर बनेगा का नारा दिया था उसी लालू प्रसाद की गोद में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के लोगों ने बैठने का काम किया है यह झारखंड की जनता का अपमान है और इस अपमान का बदला जनता चुनाव में लेगी।नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा की गठबंधन सरकार बनने के बाद पूरे झारखंड में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला हो गया है उग्रवाद की घटना बढ़ गई है ।यह दोनों पार्टियों झारखंड की हितैषी नहीं हो सकती भाजपा जो कहती है वह करती है ओम प्रकाश साहू ने बंधु तिर्की के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी में दम नहीं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर उंगली उठा दे
पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव , सुजान मुंडा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन मंत्री तुलसी साहू ने किया।


मौके पर गुमला जिला प्रभारी बबन गुप्ता ,जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ,अनूप प्रसाद, संजय ठाकुर, नवीन सिंह ,अमरनाथ बामलिया ,रवि गुप्ता ,डॉ महेंद्र भगत ,सत्यनारायण प्रसाद ,संजय शर्मा, नीरज बड़ाईक, रामविलास बड़ाईक, उपेंद्र श्रीवास्तव, महेश साहू ,अजय सिंह, हीरा राम, सावित्री देवी, नंदनी दास, हंसा देवी, पिंकी प्रसाद ,राजमनी प्रधान, मोहन बड़ाईक, देवकीनंदन साय ,बसंत मांझी साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल से आए हुए भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment