सिमडेगा: सिमडेगा कचहरी के समीप गुरुवार को झारखंड मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष विमल नायक जिलाध्यक्ष झारखंङ मजदूर यूनियन , की अध्यक्षता में एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जहां पूर्व जीप सदस्य निल जस्टिन बेक ने मजदुरों को संगठित होने का आहवान किया तथा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मजदूरों तक नहीं पहुँचने की कठिनाईयों के बारे सरकार को समाधान निकालने के बारे बात रखा। सभा को महिला कर्मठ नेत्री अगुस्टीना सोरेंग ने संबोधित करते हुए संगठित होकर शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का आह्रवान साथ ही महिला मजदूरों के लिए क्रेच की व्यवस्था नहीं होने और महिला कामगारों को कम मजदूरी मिलने के कारण श्रम कानूनों का उल्लंघन से महिला मजदूरों के हाशिये की स्थिति के लिए सरकारों और प्रशासन , नियोक्ताओं को जिम्मेदार बताते हुए मजदूरों को एकजुटता से अधिकार लेने के लिए संगठित लङाई लङने के लिए तैयार होने के लिए अपील किया तथा महिला मजदूरों को कार्यस्थल पर यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और लङने के लिए भी हमेशा मुखर होने का संदेश दिया। महाधरना के मुख्य अतिथि झारखण्ड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए मजदूरों को बाहरी ठेकेदारों द्वारा शोषित होने पर एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए ओजस्वी और जोशीला आहवान किया कि सरकार द्वारा बालू घाट का टेंङर नहीं होने से भी मजदुरों को काम की कमी और मजदूरों के हित पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उदासीन रवैया के कारण मजदूर परेशानी से जूझ रहे हैं । उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय प्रशासन और यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपने पेट पालने के लिए राजनीति कर रहे हैं यहां के मजदूरों का शोषण हो रहा है जिसे किसी को भी परवाह नहीं है ।

मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने गुमला के डुमरी प्रखण्ड के जैरागी के चिमनी ईंट भट्टा में मृत मजदूरों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और ईंट भट्टा के मालिक के ऊपर कानूनी कारवाई की माँग भी सरकार की है जो कि मजदूरों का अधिकार है। उन्होंने ने प्रवासी मजदूरों के हितों पर सरकार और प्रशासन को ध्यान देने के लिए आवाज उठाया कि किसी भी कीमत पर मजदूरों का शोषण बरदर्शत नहीं किया जायेगा। उन्होंने बंगाली ठेकेदारों के द्वारा स्थानीय मजदूरों के शोषण के खिलाफ जनवरी में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रैली निकालने की भी जानकारी दी। भाजपा नेता सुजान मुंङा ने भी मजदूरों को एक होकर अत्याचार के खिलाफ लङने के लिए जोर दिया। उक्त महाधरना कार्यक्रम में विशेष रुप से विमल नायक, धोनो कच्छप, मनोज प्रधान, संतोषी देवी, कलिन्दर, सोमरा मांझी, टु बागे, लेदा सिंह, भुटकु प्रधान, बालमैत देवी,सुखलाल सहित सैकङो मजदूर उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विमल नायक के द्वारा किया गया।
