प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान 6 बोरा बस से बरामद

सिमडेगा:प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। प्रशासन की पूरी नजर प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री पर है। प्रशासन तीसरी आंख के जरिए भी इस पर नजर रख रही है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में एक बस में पान मसाला लदा 6 बोरी प्रशासन ने जब्त किया। इसके बाद जांच के क्रम में पान मसाला प्रतिबंधित सूची में नहीं पाया गया। जिसके बाद आवश्यक दस्तावेज की जांच की और श्याम बस को जाने दिया। एसडीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment