फादर ऑस्कर बेक का पुरोहिताभिषेक के 25 वर्ष पूरे होने पर धूमधाम से मना जुबली समारोह

सिमडेगा:पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा में फादर ऑस्कर बेक का पुरोहित अभिषेक के 25 वर्ष पूरे होने पर जुबली समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर फादर ऑस्कर की अगुवाई में धन्यवादी मिस्सा पूजा का भी आयोजन किया गया। जिसमे उनका सहयोग फादर आसित लकड़ा, फादर अब्राहम मिंज, फादर अगुस्टिन बाड़ा सहित पटना डायसिस के दर्जनों पुरोहितों ने किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने फादर ऑस्कर को बुके देकर बधाई दी। साथ ही विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि पुरोहित कलीसिया के चरवाहा होते हैं। उनका जीवन समाज के लिए समर्पित होता है। आज हमारे पुरोहित फादर ऑस्कर बेक ने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। प्रभु के संदेशों को सभी लोगों के बीच पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कहा कि पुरोहित के रूप में 25 वर्ष सेवा पूर्ण करना ईश्वरीय कृपा है। कहा कि एक पुरोहित समाज व परिवार के लिए वरदान है। पुरोहितों का जीवन समाज के लिए समर्पित होता है।

Related posts

Leave a Comment