कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत नवाटोली बगीचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हुई सभा

कोलेबिरा के नवटोली बगीचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैठक में कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से कोलेबिरा पंचायत, नवाटोली पंचायत, डोमटोली पंचायत, और बन्दरचुआ पंचायत कि ग्रामीण शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस सभा का मुख्य उद्देश्य भारत की पृष्ठभूमि इसकी इतिहास और आर एस एस की उपलब्धियों को प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक अवगत कराना। राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीयता का बोध कराना, अपने धर्म संस्कृति एवं अपने पूर्वजों का स्मरण कराना, भारतीय जीवन पद्धति, सनातन संस्कृति, हिंदुत्व का संरक्षण एवं संवर्धन करना होगा तभी भारत को विश्व गुरु के स्थान पर पुनः स्थापित किया जा सकता है। जिसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रत्येक खंड के मंडल स्तर पर सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लहरु सिंह, विशिष्ट अतिथि राजा कौशल राज सिंह देव, मंडल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ दास, मानेश्वर सिंह जिला कुटुमब प्रबोधन मधुसूदन सिंह खंड कार्यवाह, अशोक इंदवार भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कोलेबिरा, चिंतामणी कुमार सांसद प्रतिनिधि, दिनेश दास, संजय सिंह, अनुप सिह, नुतन निरंजन सिंह, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर सिह, मनोज पति मिश्र, चिंतापति मिश्र, अमरेंद्र बड़ाईक, घुंशी सिंह, रामनारायण सिंह, अमरनाथ सिंह, मातृशक्ति कल्पना देवी मुखिया नवाटोली पंचायत, सुचिता देवी , आशा देवी, पुष्पा देवी ,सरस्वती देवी,के अलावे हजारों कि संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे एवं संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment