सिमडेगा:-कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा पंचायत अंतर्गत डुमरडीह गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का झारखंड पार्टी अध्यक्ष मतियस बागे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा रिबन काटकर की गई ।इस मौके पर झारखंड के कई जगहों से आए हुए मशहूर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया लोगों को संबोधित करते हुए सपा नेता संदेश एकता ने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसे आयोजन करने से सभी लोगों का आपसी सौहार्द्र बढ़ता है और हमारी संस्कृति जो विलुप्त हो रही उसे बचाने में मदद मिलती है।उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी लोगों को पहल करने की बात कही। साथ ही कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र का जो गतिविधि है पूरी तरह से रुक गई। इसलिए एक बार इस क्षेत्र के विकास के लिए झारखंड पार्टी का सहयोग करें ताकि आने वाले चुनाव में इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहा सकें उन्हें अपने पिता पूर्व मंत्री एनोस एक्का के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जब से उनके पिता क्षेत्र से जाना हुआ है तब से लेकर अब तक इस क्षेत्र में जो भी गति थी वह पूरी तरह से स्थिर हो गई उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया है कि मिलकर झारखंड पार्टी का सहयोग करें। आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुरेंद्र लोहरा कोषाध्यक्ष रामेश्वर बड़ाईक सचिव उदय सिंह सहित समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी लगे हुए थे।
