बानो :रामनवमी पूजा समिति की बैठक शिव मंदिर परिसर में किया गया।बैठक में रामनवमी का महापर्व पूरे धूमधाम,उत्साह और आस्था के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी के मौके पर पूर्व के वर्षों की भांति भव्य जुलूस गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ बड़ाइक ने की। जिसके पश्चात कार्यकाल पूर्ण होने के कारण पुरानी समिति को भंग करते हुए नई रामनवमी समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक विकास साहू, विश्वनाथ बड़ाइक, आनंद चौरसिया, गोपाल सिंह को बनाया गया।वहीं बीते 6 वर्षों से पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल और नेतृत्व कौशल को देखते हुए सर्वसम्मति से पुन: विनोद कश्यप को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता सचिव प्रदीप सिंह, उपसचिव संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष उदय सिंह, उपकोषाध्यक्ष अमित सोनी मीडिया प्रभारी शिवनंदन बड़ाइक को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश नायक, सूरज बड़ाइक, विकास सिंघल, मंटू सिंह, अंकित साहू, कृष्णा राम, राकेश पण्डा, हिमांशु कुमार, रितिक राम,दीपक महतो, राजन नायक, पंकज कश्यप, दीपक साहू, देवाशीष, सोनू शर्मा, संदीप राम, शुभम कुमार, अर्जुन साहू,अरविंद साहू, रतन साहू, मनोज साहू को बनाया गया है। रामनवमी पूजा समिति के अगली बैठक शिव मंदिर परिसर में 21 मार्च शाम 7:30 बजे की जायेगी।
