रांची: पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी और मौसम में आई शरद के बाद एक बार फिर से झारखंड में आने वाले दिनों में फिर बारिश होगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है। बुधवार को पूरे राज्य में न्यूनतम तापमा 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 12 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर राज्य में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।। गौरतलब है पिछले दिनों बर्फबारी के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ था ऐसे में बारिश के आने से ठंड में बढ़ोतरी तो होगी ही साथ ही किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए फसलों को भी नुकसान होगा मौसम विभाग की मानें तो मौसम से अभी वर्तमान समय में बचाव की आवश्यकता है जिससे की छोटी-बड़ी किसी प्रकार की बीमारी उत्पन्न ना हो।
