झारखंड विधान सभा प्राक्कलन समिति की परिसदन में हुई बैठक

योजनाओं के प्राक्कलन एवं खर्च का ब्यौरा, उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श

सिमडेगा:- झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा सोमवार शाम परिषदन में बैठक कर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा  क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की। समिति के सभापति  नीरज पुर्ती की अध्यक्षता में स्थल अद्यतन यात्रा के दौरान सिमडेगा पहुंची समिति ने परिसदन में बैठक कर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आलोक में संबंधित विभाग के तहत पिछले 3 वर्षों के दौरान क्रियान्वित विविध योजनाओं की गहन समीक्षा की।

बैठक में झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्य दशरथ गागराई एवं समीर कुमार महंती उपस्थित थे।उपायुक्त सिमडेगा  आर. राॅनीटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर  सांगा, अपर समाहर्ता  अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एवं अनुमंडल पदाधिकारी  महेंद्र कुमार के द्वारा झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के  सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।मौके पर योजनाओं के प्राक्कलन एवं खर्च का ब्यौरा, उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श  किया गया । इस अवसर पर समिति के सभापति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मौके पर उपस्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल व पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग की समीक्षा के क्रम में समिति के सभापति द्वारा कार्यपालक अभियंता से क्रियान्वित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कलस्टर एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत धरातल पर क्रियान्वित कार्यों की विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने केरसई प्रखंड अंतर्गत बसाईन जलापूर्ति योजना योजना को ससमय पूर्ण कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने जिले में संचालित पेयजल योजना से संबंधित सभी कार्यों का प्रोग्रेस प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कही। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता से लंबित कार्यों की समीक्षा जानकारी ली गई। जिस पर कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि कई ऐसे पथ है जो कि वन से होकर गुजरी है। वन विभाग से किलियंस ना मिलने के कारण कार्य लंबित है। वन विभाग से क्लीयरेंस मिलते ही ससमय कार्य  को पूर्ण करने की बात कही। सभापति महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि वन  क्लीयरेंस से संबंधित मामलों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित कराते हुए कार्य को पूर्ण कराएं। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए।बैठक में उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी  महेंद्र कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेंद्र कुमार प्रसाद सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment