सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में झारखंड राज्य फसल राहत योजना से संबंधित डी.एल.सी.सी. का समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। झारखंड में कम बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, इसके कारण राज्य में खरीफ फसलों की बुवाई पर असर पड़ा है इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा फसल राहत योजना शुरू की गई है. इसके जरिए किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
इसी दिशा में उपायुक्त सिमडेगा ने बैठक कर फसल राहत योजना हेतु चयनित किसानों की सूची का समीक्षा की। विभागीय संकल्प के आधार पर मुआवजा का राशि मुहैया कराने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। जिले में झारखंड फसल राहत योजना हेतु लगभग 12 हजार किसानों का चयनित किया गया है।बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो० शहजाद परवेज, शाखा प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।
