झारखंड में कांग्रेस पार्टी लगातार संगठन को मजबूती की ओर कदम बढ़ा रही है इसके लिए कई आवश्यक कदम उठाए गए हैं लगातार जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि उस पार्टी में बल मिले वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी को झारखंड में और भी मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई जिसको झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार को सत्र 2018-22 के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिलावार सदस्यता अभियान प्रभारी मनोनीत किया है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने दी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के आलोक में राष्ट्रीय स्तर पर एक नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक सदस्यता के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक एर नवंबर को विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गयी है।
विशेष सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी होंगे :-
रांची जिला(ग्रामीण)- अजय सिंह, रांची महानगर -महेन्द्र मिश्रा, लोहरदगा -चैतु उरांव, गुमला- अजय नाथ शाहदेव, सिमडेगा -सुभाष नाग, खूंटी -निरंजन पासवान, हजारीबाग- विनय सिन्हा दीपू, गिरिडीह-शबाना खातून, चतरा- अशोक यादव, रामगढ- सुनील सिंह, धनबाद- अशोक श्रीवास्तव, बोकारो- रवीन्द्र कुमार झा, कोडरमा- बलजीत सिंह बेदी, पलामू- बद्री राम, गढ़वा- चन्द्रशेखर शुक्ला, लातेहार- जगदीश साहु, पूर्वी सिंहभूम- सीपी संतन, पश्चिमी सिंहभूम- जोसाई मार्डी, सरायकेला-खरसांवा -सन्नी टोप्पो, दुमका- अशोक कुमार सिंह, साहेबगंज – राजेश रंजन, गोड्डा- राजेन्द्र दास, देवघर- जवाहर महथा, पाकुड- तनवीर आलम, जामताड़ा-शमशेर आलम (धनबाद) शामिल हैं।
