मनरेगा आयुक्त बी राजेश्वरी पहुंची सिमडेगा ,सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

सिमडेगा:- मनरेगा आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची के  वी. राजेश्वरी का सिमडेगा जिला में आवागमन हुआ।सिमडेगा जिला आगमन के दौरान सर्वप्रथम मनरेगा आयुक्त ने कोलेबिरा प्रखंड  में नावाटोली पंचायत के भंवर पहार में निर्मित अमृत सरोवर योजना के तहत निर्मित तालाब का आयुक्त  के द्वारा निरिक्षण किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं कोलेबिरा पंचायत में निर्मित बलराम मांझी का प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। तदनोपारान्त आयुक्त महोदया ने नावाटोली पंचायत मे सरकार के महत्वकांक्षी योजना मनरेगा अन्तर्गत बिरसा हरित बागवानी का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।सिमडेगा परिसदन पहुंचने के बाद

मनरेगा आयुक्त ने बाल संप्रेक्षण गृह, सहयोग विलेज बालिका गृह एवं टुकूपानी गांव में बनें अमृत सरोवर योजना अंतर्गत तलाब निमार्ण कार्य की भौतिक निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया।मनरेगा आयुक्त ने बाल संप्रेक्षण गृह पहुंच बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों से उनके केस की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों से कहा कि यहां पर रह कर अपने जीवन में कुछ सीखें और यहां से जाने के बाद एक बेहतर जीवन की शुरुआत करें। बच्चों से पढ़ाई से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा देने हेतु तैयारी करने की बात कहीं। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि यहां जो एक्टिविटी सिखाया जा रहा इसको एक  मौका की तरह ले और यहां से जाने के बाद अच्छे कार्य करके अपना भविष्य को बेहतर बनाएं। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि आपको यहां किसी भी प्रकार की कोई चीजों की आवश्यक है तो बताएं हम लोग उसको मिलकर पूर्ण करेंगे। उन्होंने रसोई का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।मनरेगा आयुक्त ने सहयोग विलेज बालिका गृह पहुंचकर वहां के बच्चों से मिले। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से बच्चों के बारे में जानकारी ली। मनरेगा आयुक्त ने बच्चों से मिलकर वहां पर मिलने वाले मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने सभी बच्चों को मिलकर रहने की बात कहीं। बच्चों से उनकी स्कूली शिक्षा के बारे में भी जाना। उन्होंने वहां पर बच्चों को मिलने वाले पोषक आहार के बारे जाना एवं रसोई में जाकर निरीक्षण की। उन्होंने बच्चों को सप्ताह में दो से तीन दिन हरा साग सब्जी भी मुहैया कराने की बात कहीं। साथ ही बच्चों के सीखने हेतु संगीत एवं कंप्यूटर क्लास व अन्य एक्टिविटी सिखाने के बात कहीं।मनरेगा आयुक्त ने टुकू पानी गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत निर्माण तलाब का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने तालाब के लंबाई चौड़ाई एवं गहराई के बारे में जानकारी ली। तालाब में भरे पानी को देख लाभुक से खाली खेतों पर अधिक मात्रा में खेती करने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने तालाब किनारे बगवानी लगाने का निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात कर सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण बात कहीं।मौके पर उपायुक्त सिमडेगा  आर. राॅनीटा, उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी  अजय कुमार रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी ठेठईटांगर, जिला बाल संप्रेक्षण पदाधिकारी सुमित्रा बड़ाईक,  ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी व अन्य उपस्थित थे

Related posts

Leave a Comment