भाजपा बोलबा मंडल के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मनाई गई शहादत दिवस

बोलबा:बोलबा में धरती आबा भगवान बिरसा मण्डा की शहादत दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए माल्यार्पण किया गया।मंडल अध्यक्ष सुरजन बडाईक द्वारा बताया गया कि भगवान विरसा मुंडा एक ऐसा जननायक जो भारत देश के साथ झारखण्ड राज्य के लिए आन्दोलन कर स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लडते लडते वीर शहीद हुए।उसी की याद में 9 जून को इनका शहादत सह पूण्यतिथि मनायी जाती है।जन्म साधारण मुंडा परिवार में 15 नवम्बर 1875 को खूंटी जिला के उलीहातू गांव में हुई।पिता सुगना मुंडा,मां करमी देवी गांव के स्कूल में प्रारंभिक पढाई हुई।अलग झारखण्ड राज्य के लिए उल्गुलान किये।इनकी महत्ता से ओत प्रोत इनकी उपाधी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के रूप में किया गया।गलती से अंग्रेजों द्वारा रांची जेल में षडयंत्र रचकर इनकी हत्या को हैजा का रूप दिया गया।9 जून 1900को इनकी मृत्यु हुई।मौके पर मुखिया विनोद बडाईक,कामेश्वर दास,दिनेश्वर मांझी, किशोर सिंह,गौरीशंकर सिंह,परमानंद बडाईक,अनिता देवी, कृष्णा बडाईक,रमेश दास के अलावे कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment