66 वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता में झारखंड ने कर्नाटका को 8-02 से किया पराजित

सिमडेगा:सिमडेगा के नौ खिलाडि़यों से सजी अंडर 19 बालिका झारखंड टीम ने 66 वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता में उमदा प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन कर रही है। रविवार को झारखंड टीम ने कर्नाटक को 8-2 से हराया। ग्वालियर में आयोजित 66 वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता में झारखंड का दूसरा लीग मैच था। झारखंड की टीम लगातार तीसरे मैच जीत कर अगले राउंड में प्रवेश किया। झारखंड की ओर से पार्वती टोपनो 03 गोल, सिमडेगा की बेटी निशा मिंज ने 02 गोल किया। वही पूर्णिमा बरवा ने 02 गोल,  एवं बिनिमा धान ने 01 गोल किया। टीम के जीत पर कोच दीपक कुमार मेहता, सहायक कोच राकेश रोशन तिग्गा , मैनेजर उवि सिकरियाटांड़ की शारीरिक शिक्षिका एम्मा  बाड़ा, सुमित कच्छप, एचओडी बेला टोप्पो ने हर्ष किया है।

84

Related posts

Leave a Comment