डोर टू डोर कार्यकर्ता जाकर सरकार की उपलब्धियों की दे जानकारी

कुरडेग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के उपलक्ष में पूरे भारत में महा जनसंपर्क अभियान चल रहा उसी निमित्त कुरडेग मंडल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव के आवास पर हुई।बैठक की अध्यक्षता करते मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहना होगा, हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर ग्रामीणों से मिलकर उनसे परिचर्चा करनी है *साथ ही कल सुबह 6:00 बजे मंदिर प्रांगण में योग कार्यक्रम है कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहना अनिवार्य है।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा भाजपा का यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है पूरे देश में लाखों कार्यकर्ता मोदी सरकार के सफलतापूर्वक विकासशील 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं महा जनसंपर्क अभियान के तहत ही 23 जून से 30 जून तक मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख सभी लोग एक-एक घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को पर्चा कैलेंडर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही ग्रामीणों से परिचर्चा कर 9090902024 पर मिस्डकॉल करवाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाएं हैं जिससे आम जनता डायरेक्ट जुड़ी हुई है जैसे प्रधानमंत्री आवास उज्जवला योजना घर घर नल योजना आयुष्मान भारत योजना सहित मुफ्त राशन योजना हो या करोना काल में वैक्सीन की व्यवस्था करना इन सभी बातों को आम जनता तक संवाद कर पहुंचाना है और संगठन को मजबूत करना है
मौके पर मंडल महामंत्री रविंद्र शर्मा कुरडेग प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल अनुज श्रीवास्तव उपप्रमुख अजय जायसवाल मुखिया जागेश्वर प्रधान सकलराम बड़ाईक अनुज गुप्ता उमाकांत साय अबर साय नितेश सिंह भोला गुप्ता सुभाष गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे