महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए जारी रहेगा संघर्ष: जोसिमा खाखा

सिमडेगा:डुमरडीह पंचायत के बंबुडेरा में कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। जोसिमा खाखा ने महिलाओं की समस्या सुनी। साथ ही समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने महिलाओं के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि महिला उत्थान के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं को उत्थान के लिए वे राजनीतिक में आई है और जब तक महिलाओं का उत्थान नहीं हो जाता, महिलाओं पर शोषण थम नहीं जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। आप सभी महिलाएं भी कांग्रेस जुड़ें और हमारा इस मुहिम का साथ दें। जोसिमा ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा भी महिलाओं के विकास और उत्थान को लेकर गम्भीर है। वहीं राज्य में बनी महागठबंधन की सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं धरातल में उतारा है। महिलाएं महिला मंडल बना सरकारी योजनाओं का लाभ लें। सीमा सीता एक्का ने भी कांग्रेस के नीति सिद्धान्तों की जानकारी दी। उन्होंने विधायक भूषण बाड़ा की उपलब्धि गिनाते हुए लोगों को विधायक और कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर दोरोथिया तिग्‍गा, किरण तिर्की, लीली नाग, अगाथा तिर्की, अनिता एक्‍का, बरसा तिर्की, जोनसन एक्‍का, एलिजाबेथ तिग्‍गा आदि उपस्थित थी

Related posts

Leave a Comment