विधानसभा की एसटी-एससी अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति पहुंची सिमडेगा परिसदन में किया समीक्षा

झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजना एवं कार्यों का किया समीक्षा बैठक

सिमडेगा:- विधानसभा की एसटीएससी अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति गुरुवार को सिमडेगा परिसदन पहुंची जहां पर अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया समिति में सभापति के रूप में विधायक लोबिन हेम्ब्रम एवं सदस्य विधायक कोचे मुंडा  एवं कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सभापति ने वन प्रमंडल विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनएच 143  के सड़क किनारे सूखे पेड़ की कटाई से संबंधित जानकारी सूखे पेड़ की कटाई करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की बात कहीं। वर्तमान में वन विभाग द्वारा पौधारोपण कार्य में क्या-क्या पेड़ लगाया जा रहा जिसकी जानकारी ली। जंगल में बनाए जा रहे चेकडैम के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। हाथी द्वारा किसानों का फसल क्षति की लंबित मुआवजा राशि को ससमय वितरण सुनिश्चित कराने को कहा।‌ कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की।  मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्राप्त आवंटन राशि की जानकारी लिया। साथ ही जिले में संचालित छात्रावासों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने की बात कहीं।प्राकृतिक आपदा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 57 लाभुकों के बीच लगभग 13 करोड़ से अधिक की राशि का लाभ मुहैया कराया गया है। और वित्तीय वर्ष 2022-23 में 109 लाभुकों के बीच लगभग 6 करोड़ राशि का स्वीकृति देते हुए वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वज्रपात से संबंधित मृत्यु होने पर  मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा राशि दिया जाता है।

वज्रपात, सांप दंत, हाथी आक्रमण, एवं अन्य अबला से संबंधित घटनाओं का लोकल नागपुरी भाषा में प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती गांव तक प्रचार प्रसार करने हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास की समीक्षा कर मुख्यमंत्री ग्राम शेती योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्यों को ससमय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।सभापति  द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल से संबंधित ग्रामीणों का कई सारी शिकायत प्राप्त है। उन्होंने एक व्यक्ति का डबल बिल तथा बिना कनेक्शन के बिल प्राप्त हो रहा है उसके साथ 100 यूनिट विद्युत माफ, उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाना है जिसका डाटा तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा।पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि पथ चौड़ीकरण के समय रैयतों भूमि अधिग्रहण किया जाता है जिसका मुआवजा राशि ससमय में लाभुकों को भुगतान करें। जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर जिले के डैम से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 5 डैम हैं। सभी डैम से किसानों को सालों भर सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाता है।श्रम विभाग का समीक्षा कर निबंधित मजदूरों की विस्तृत जानकारी लिया। प्रवासी मजदूर जो निबंधित नहीं है उसका निबंधन हेतु गांव में प्रचार प्रसार करने की बात कहीं।इसके अलावा उन्होंने शिक्षा विभाग, सदर अस्पताल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भवन निर्माण, महिला बाल विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में  वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  अजय कुमार बड़ाईक, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार,  सहित जिला स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment