राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें, आंतरिक संसाधनों से राजस्व को बढ़ायें

सिमडेगाः- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपायुक्त महोदय ने सिमडेगा जिला अंतर्गत विभागवार राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने खनन, वन प्रमण्डल, निबंधन, मत्स्य, उत्पाद, परिवहन, राज्य-कर, नगर परिषद्, विद्युत, नीलाम पत्र, एवं जिला सहकारिता विभाग की राजस्व संग्रहण की प्रगति एवं लक्ष्य के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। इस वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए प्राप्त विभागीय लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर शत प्रतिशत राजस्व वसूली को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें, आंतरिक संसाधनों से राजस्व को बढ़ायें, प्रशासनिक क्रियाकलाप में राजस्व संग्रहण काफी महत्वपूर्ण कार्य है, इसकी गंभीरता को समझते हुए सभी पदाधिकारी कार्य करें। उपायुक्त ने मत्स्य पदाधिकारी को विभाग के कंपोनेंट के तहत कम राजस्व की वसूली किया गया है। जिसके तहत उपायुक्त ने राजस्व को बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उपायुक्त ने अंचलवार राजस्व की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ऑनलाईन दाखित खारिज, ऑनलाईन सीमांकन, ऑनलाईन लगान, अवैध/संदिग्ध जमाबंदी का रद्दीकरण/नियमितिकरण, आपसी बँटवारा/उत्तराधिकारी बँटवारा, तहसील कचहरी, प्राकृतिक आपदा से संबंधित एवं नीलाम पत्र से संबंधित राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा कर ससमय लक्ष्य प्राप्त करने कि दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपायुक्त ने उत्तराधिकारी बंटवारा से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु प्रखंडवार कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त में सभी अंचलाधिकारी को अवैध संदेहास्पद जमाबंदी से संबंधित मामलों का गहन जांच कर ससमय नियमितकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों का वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य कैसे प्राप्त करें इस दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों भी समीक्षा की गई तथा इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी विश्वंभर मरांडी, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता, उत्पाद अधीक्षक, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।