उपयुक्त सिमडेगा में कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण

सिमडेगा:- जिले के पर्यटक स्थल को विकसित करने की दिशा में उपायुक्त एवं जिला प्रशासन कृत संकिल्पत है। पर्यटक स्थल में डेवलपमेंट के कार्य होने से आजीविका का साधन बना रहा है, वहीं प्रर्यटको का हर दिन पयर्टक स्थल में आगमन होता रहेगा। जिले के कई प्रकृति पर्यटन स्थल अत्यंत मनोरम है कि पर्यटकों को आपने ओर आकर्षित करता है। उपायुक्त के दिशा-निर्देश में जिला प्रर्यटन संर्वधन समिति के माध्यम से जिले के वैसे पर्यटक स्थल जहां पर्यटकों का अधिक संख्या में आना जाना लगा रहता है, उन पर्यटक स्थलों को चिन्हित करते हुए विकास के कार्य को धरातल पर क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।इसी के तहत रविवार को उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह ने कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत भंवरपहाड़ जागरनाथ मंदिर, कोलेबिरा डैम के बुढ़ा महादेव शिव मंदिर एवं कल्हाटोली स्थित बाघचण्डी मंदिर का भ्रमण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया, उन्होंने कई विकास कार्य करने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही उपायुक्त ने बानो प्रखंड के प्रसिद्ध केतुंगा धाम भी पहुंचे वहां पहुंचकर उन्होंने केतुंगा धाम न्यास समिति के सदस्यों के संग बैठक कर धाम को पर्यटन स्थल में विकसित करने के लिए चर्चा की। वहीं केतुगाधाम न्यास समिति बानो द्वारा उपायुक्त महोदय को पर्यटन स्थल केतुंगाधाम के विकास एवं सुंदरीकरण कराने की दिशा में विभिन्न कार्यों की मांग हेतु ज्ञापन सौंपा। जिस पर उपायुक्त ने मांग के तहत कार्य करने का आश्वासन दिया।उपायुक्त , सिमडेगा द्वारा केलाघाघ, वनदुर्गा मंदिर, बाघचण्डी मंदिर, दनगद्दी, केतुंगाधाम, भंवरपहाड़ एवं अन्य पर्यटक स्थलों को वृहद्ध पैमाने पर विकसित करने की दिशा में एक-एक कर जिले के सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है।

तथा उपायुक्त द्वारा  कृषि विज्ञान केन्द्र बानो एवं जलडेगा प्रखंड का भी भ्रमण किया गया। उन्होंने प्रखंड भ्रमण कर जलडेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से प्रखंड संचालन एवं अन्य विधि व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे  जानकारी लिया।

मौके पर कार्यपालिका अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के  जे.पी. चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं अंचलाधिकारी कोलेबिरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बानो, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जलडेगा,  समाज कल्याण पदाधिकारी  राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment