सेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र मानें कार्यकर्ता: विधायक

सहीघुटरा बांझीकेउंद में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित

सिमडेगा:सदर प्रखंड के टैंसेरा पंचायत के सहीघुटरा बांझीकेउंद में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। जिलाध्‍यक्ष डेविड तिर्की की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्‍य रुप से विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को पुरी इमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस के नीति सिद्धांतों को आम जनों तक पहुंचाएं। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता हर पीड़ित लोगों की निरंतर सेवा करें। समाजिक रूप से सुख दु:ख में लगों के हिस्सा बने। कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दें। सेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र माने। लोगों को बताएं कि कांग्रेस पार्टी समाज हित मे काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार का सदस्य है। भाजपा की सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गिरती अर्थव्यवस्था जैसी अहम मुद्दों को भटकाने के लिए धर्म उन्माद फैलाने का काम कर रही है। जिसको जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। बैठक में जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, वरीय जिला उपाध्यक्ष जॉन्सन मिंज, जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज आदि उपस्थित थे।

106

Related posts

Leave a Comment