सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे मोबाइल टावर कनेक्टिविटी अंतर्गत जिला स्तरीय समिति का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ।उपायुक्त द्वारा बैठक में जिले में अधिष्ठापित एवं क्रियाशील टावरों के बारे में जानकारी ली। जिले में विभिन्न जगहों पर एजेंसी के द्वारा किए जा रहे अब तक की कार्य प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय के अनुरूप नेटवर्क सुविधा बहाल की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की अभाव में सरकार की योजनाओं को संचालन करने में कई सारे परेशानियां हो रही है। कई प्रखंडों में नेटवर्क ना होने की वजह से संर्पदंश एवं सड़क दुर्घटना जैसे समस्याओं का समय से सूचना नहीं मिल पाती है।उपायुक्त द्वारा डीईजीएस से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ई-श्रम कार्ड निर्माण करने हेतु श्रम अधीक्षक एवं सी.एस.सी. मैनेजर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चला कर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा सी.एस.सी. संचालकों को प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से जाति, आय , आवासीय प्रमाण पत्र, ई-श्रम निबंधन, झारखंड राज्य फसल रहता योजना सहित सरकार की योजनाओं से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू रूप से हो इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संदीप कुमार, डीपीओ यू.आई.डी.ए.आई सरोज कुमारी, सी.एस.सी. मैनेजर, एवं अन्य उपस्थित थे।
