कोलेबिरा:झारखंड मुक्ति मोर्चा कोलेबिरा प्रखंड सचिव वकील खान के अध्यक्षता में रविवार को प्रखंड अंतर्गत डॉमटोली पंचायत के बीराटोली में राजेश लुगुन के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत समिति का चुनाव किया गया।सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश लुगुन, उपाध्यक्ष कुशल बागे, उपाध्यक्ष उम्ब्लेन बागे,सचिव सेवन लुगुन , कोषाध्यक्ष दिव्या कोंगाडी, मीडिया प्रभारी रंजीत लुगुन को बनाया गया। साथ ही सिद्धूकानू क्लब का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष पीटर लुगुन, कोषाध्यक्ष दीप मीणा लुगुन को बनाया गया।साथ ही इसमे 25 सदस्य समिति बनाई गई। मौके पर मुख्य रूप से कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे, सक्रिय कार्यकर्ता जुनूल सुरीन, प्रखंड उपाध्यक्ष अशीषन जी , एल्विन समद उपस्थित थे।
