छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के लिए निकले,कहा छतीसगढ़ में बनेगी भाजपा सरकार

सिमडेगा/कुरडेग- झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में जाने के दौरान सिमडेगा पहुंचे, सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है, छत्तीसगढ़ की जनता ने 5 साल इस भ्रष्ट सरकार को लूटते हुए देखा है ।छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव का मन बना चुकी है, इस बार पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव के कुरडेग स्थित आवास में भी रुके एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के मजबूती पर चर्चा की एवं बिचार विमर्श किया।साथ ही कार्यकर्ताओं से 15 नवंबर को मोदी जी झारखंड उलिहातू दौरे को लेकर भी चर्चा की एवं तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
मोके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व मंत्री विमला प्रधान, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, जीप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ,महामंत्री दिपक पूरी, मंत्री तुलसी साहू, उपाध्यक्ष सतीश पांडेय ,कोषाध्यक्ष अनुप प्रसाद, श्रद्धानन्द बेसरा, राकेश रविकांत, सुजान मुंडा, सत्यनारायण प्रसाद ,नरेंद्र बड़ाईक, मुकेश श्रीवास्तव, संजय शर्मा ,डॉ महेंद्र भगत ,भाजयुमो अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदीप जायसवाल ,अनिरुद्ध सिंह ,सुभाष महतो मोहन बड़ाईक ,नवीन सिंह ,कमला कुमारी, पिंकी प्रसाद हंसा रानी, इंदु देवी ,नंदिनी दास ,शंभु भगत, कृष्णकांत सिंह ,रामचन्द्र साय ,मनोज साय, उमेश जायसवाल, अनुज श्रीवास्तव, रबिन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।