नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन करेगा झारखंड पार्टी: एनोस

ठेठईटांगर:झारखंड पार्टी के द्वारा ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जिले के दोनों विस सीट में पार्टी की जीत सुनिश्चत की जाएगी। पार्टी के द्वारा जिला मुख्यालय में विशाल नगाड़ा पिटावन रैली का भी आयोजन किया जाएगा। झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एनोस एक्का ने कार्यकर्ताओ से पूरे उत्साह और दमखम के साथ क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार और लोगों की सेवा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झापा बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए कार्य कर रही है। स्थानीय विधायक के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि विधायक की कार्यशैली को जनता देख चुकी है। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चत करने के लिए कार्य करने की बात कही। एनोस एक्का ने कहा कि झापा सिमडेगा जिला के अलावे गुमला, खूंटी, रांची, लातेहार, रामगढ़ आदि जिला में भी पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक को जिलाध्यक्ष मतियस बागे, पिंटू सिन्हा, संदेश एक्का आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का समापन ललित समद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बैठक में ललन प्रसाद, ओलिवर लकड़ा, सुरसेन, बाबुराम लकड़ा, मेरतल खलखो, सिमोन कंडुलना, फबियन, एरेनियुस खेस, निकोलसन कोंगाड़ी, अभिषेक विश्वास आदि उपस्थित थे।

55,56

Related posts

Leave a Comment