डायन बिसाही का आरोप लगाकर हमला की पीड़िता से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की मुलाकात

रांची,14 जनवरी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल गए।ज्ञात हो कि कुड़पानी,डीपाटोली गांव में कल 13 जनवरी को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उन्हें आग में झोंक दिया गया था।उनकी हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्री मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा जी से उनका बेहतर इलाज करने का आग्रह किया।श्री मुंडा ने झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली।श्री मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहती है।पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। केंद्रीय मंत्री के साथ में प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाईक रांची महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता मौजूद थे

Related posts

Leave a Comment