डीसी एसडीओ की मौजूदगी में मकर संक्रांति के मौके पर गरीबों के बीच कंबल एवं खिचड़ी भोज का किया वितरण

सिमडेगा:नगर परिषद् कार्यालय के समीप मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को मजदूर यूनियन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया था यहां पर मुख्य अतिथि के रुप में सिमडेगा उपायुक्त सुशांत गौरव उपस्थित हुए सर्वप्रथमअमर शहीद वीर बुधु भगत के प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया एवं मंकर संक्रांति के शुभअवसर पर गरीब व बेसहाय लोगों की बीच कम्बल का वितरण किया वहीं खिचड़ी का भोग भी कराया। उपस्थित श्रमिकों से रूबरू होते हुये आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली साथ हीं इस क्रम में सरकार के द्वारा सूचीवार श्रमिकों को मिलने वाले सुविधा की तहकीकात करते हुए छुटे हुये आवश्यक मूलभूत सुविधा दिलाने की बात कही। श्रमिकों में कौशल की कमी न रहें, इस हेतु विभिन्न ट्रेडो में श्रमिकों का प्रशिक्षण शेड्युल तैयार करने की बात कही, जिसके मुताबिक कौशल विकास एवं गुरूकूल के माध्यम से स्कील डेवलपमेंट का कार्य कराने की बात कही। उन्होने उपस्थित पुरूष एवं महिला श्रमिकों को सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होने श्रमिकों को बताया कि सदर अस्पताल के समीप रिक्त भूमि पर श्रमिक शेड निर्माण की कार्रवाई की जा रही है, जहां आपको ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी साथ हीं श्रमिक को मिलने वाले मजदूरी का मानक दर पर कार्य मिलेगा।

उन्होने कहा कि आप मजूदर है तो एक उन्नत श्रमिक बने, अधिक से अधिक स्कील का कौशल अपने पास रखें, हर फिल्ड में आपनी रोचक क्षमता बढ़ायें। मैं ये नहीं कहता कि आप मजदूर बनें, जब आप बन गये है, तो आप जहां है वहां से एक अच्छा आदमी एवं अच्छा मजदूर बनें। एक मजूदर आगे चलकर कार्यों को कराने वाला संवेदक भी बन सकता है। इसके उपरांत उपायुक्त ने सेवा भाव से खिचड़ी का भी वितरण अपने हाथों से किया। इस मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद् शदेव कुमार राम ने भी गरीब व बेसहारा लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। उपायुक्त ने नगर परिषद् क्षेत्र अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली, महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। मजदूर युनियन के द्वारा गरीब और बेसहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण एवं खिचड़ी का भोग कराया गया। मजदूर युनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदय का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया गया। साथ हीं मजदूर युनियन को धन्यवाद् दिया। कार्यक्रम के माध्यम से 70 गरीब एवं बेसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ हीं मजदूर युनियन के अध्यक्ष ने बताया कि कुल 360 कंबल का वितरण किया गया। वहीं अलाव का भी व्यवस्था किया गया। मौके पर समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए उपायुक्त ने प्रशंसा जताई। मौके पर मजदूर युनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अलावे बिमल नायक, सहरू नायक, गोबिन्द मेहर, शामसोदिन खान, दीपक तिर्की, मंजू देवी, जानकी देवी, पुष्पा देवी व अन्य सदस्यगण उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment