झारखंड के विकास की गारंटी का सिर्फ एक नाम नरेंद्र मोदी – किसलय तिवारी

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिमडेगा की जिला कार्यालय में जिला कार्य समिति बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसलय तिवारी ने भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओं को राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रचंड जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी।अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के विकास की गारंटी सिर्फ मोदी हैं। वर्तमान समय में हेमंत सरकार की कार्य व्यवस्था प्रदेश की सारी जनता देख रही है। इस सरकार के नेतृत्व में किस तरह महिला, गरीब, युवा एवं किसान को ठगने का कार्य किया जा रहा है, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। झारखंड प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हमें पूरे जोश और उमंग के साथ जनता के बीच जाना है तथा मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट कराना है। इन सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ता अभी से सेवा में लग जाए। कार्यकर्ता गण अपने-अपने मंडल एवं बूथ का शक्तिकरण कर लें। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में बूथ शक्तिकरण ही जीत का द्वारा खोलेगी।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि हेमंत सरकार में अराजकता का बोलबाला है। इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता आईना दिखाने का कार्य करेगी।कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला, किसान, युवा एवं गरीब के उत्थान के लिए राज्य में भाजपा की सरकार अत्यंत जरूरी है।कार्यक्रम मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, भाजयुमो महामंत्री विद्या बड़ाईक एवं अनिरुद्ध सिंह दांगी, उपाध्यक्ष सुबास महतो, अमित अग्रवाल एवं रुपेश बड़ाईक, मनीष कुजूर, आलोक प्रसाद, सोमलाल बेसरा, कामेश्वर प्रधान, विवेक श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अमित बड़ाईक, नितेश कुमार सिंह, अजय कुमार जायसवाल, भोला प्रसाद गुप्ता, राहुल मिश्रा, राहुल कैथवार, विनोद बड़ाईक, राम प्रसाद राम, नित्यानंद सिंह, किशोर कुमार सिंह, राजू महतो, विनोद सिंह, बलदेव साहू, लखपति बड़ाईक, मोहन साहू, पुलकित कुमार सिंह, अक्षय, गौरव कुमार, संदीप नाग, संजय कुमार एवं चंदन प्रसून उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment