केरसई:झारखंड मजदूर यूनियन जिला कमेटी के तत्वावधान में पर्यटक स्थल बुदाधार नदी किनारे में रविवार को राजमिस्त्री सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष दीपक लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने मजदूरों के साथ खड़ा रहने का भरोसा जातया। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा शुरु से ही मजदूरों का ख्याल रखते रहे हैं और आगे भी रखते रहेंगे। कोरोना के समय भी दूसरे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने का काम विधायक ने किया है। सिमडेगा और केरसई में मजदूरों के लिए जल्द ही विधायक मद से रैन बसेरा का निर्माण विधायक भूषण बाड़ा ने करने की घोषणा की है। उन्होंने मजदूरों को अपने हकऔर अधिकार के लिए जागरुक रहने की अपील की। वहीं विशिष्ट अतिथि ठेठईटांगर जिप सदस्य अजय एक्का व जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा ने कहा कि जिले में हमेशा से मजदूरों का शोषण होता रहा है। मजदूरों का दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी नहीं हुई। महंगाई के इस दौर में आज भी मजदूरों को 250 रुपए मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मजदूरों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर आसरेन एक्का, विक्रांत कुमार ठाकुर, आगुस्टिना सोरेंग, विश्वकर्मा, अमित कुमार, विष्णु कुमार, पुनम लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला कुजूर, विनिता केरकेट्टा, शांति आदि उपस्थित थे।
