झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा समिति वन विभाग गेस्ट हाउस में हुई संपन्न कई बिंदुओं पर भी चर्चा

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की सोमवार को वन विभाग गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष अनिल कण्डुलना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती सहित कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस मौके पर 14 दिसंबर को राजधानी रांची के सोहराय भवन में होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ समीक्षा बैठक को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के साथी अपने-अपने साधन से राजधानी रांची पहुंचेंगे। उन्होंने कहा के संगठन की मजबूती के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हो।इस मौके पर प्रखंड में चल रहे गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गईं।बैठक में सचिव सफीक खान ,केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व विधायक वसंत कुमार लोंगा, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, उपाध्यक्ष ऑस्कर डांग, उपाध्यक्ष दीप्तिमान तिर्की ,कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा,जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज बिपिन कुल्लू ,केंद्रीय सदस्य मोहमद शाहिद सहित सभी प्रखंड से आये पदाधिकारी एवं कार्यकता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment