मजदूर के आकस्मिक निधन पर मजदूर यूनियन द्वारा घर पर दिया गया आर्थिक मदद

सिमडेगा:गोवा में काम करने गए सिमडेगा के केरया लोड़गो टोली गांव की मजदूर निमरोध लुगुन  की मौत की सूचना पर झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन सिमडेगा इकाई के जिलाध्यक्ष दीपक लकड़ा के द्वारा सोमवार को उंसके घर पहुच कर चावल ,कम्बल सहित अन्य आर्थिक मदद किया।मजदूर नेता दीपक लकड़ा ने बताया कि परिवार की गरीबी के वजह से काम करने गोवा गए थे इस दौरान वहां पर उसकी आकस्मिक निधन हो गया। इधर निधन की सूचना पर परिवार वालो के सामने आर्थिक संकट आ पड़ा, जिसकी जानकारी मजदूर संघ को मिली तब जाकर मदद किया गया।उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कभी भी कोई दिक्कत होगा तो मदद की जाएगी।मौके पर मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत कुमार ठाकुर, श्याम सुन्दर साहू सहित गांव के लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment