सिमडेगा:कोचेडेगा पेरिस के महुवाटोली स्थित नॉर्थ वेस्टर्न एजोलिकल लूथेरान चर्च में ख्रीस्त जयंती सह क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने किया। उन्होंने सभी को क्रिसमस पर्व की अग्रिम बधाई दी। विश्वासियों को संदेश देते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक का पर्व है। क्रिसमस के मौके पर धर्म विश्वसियों से अपेक्षा है कि सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करें। दुनिया मे शांति, दया, सेवा, सुख, समृद्धि के साथ साथ अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करें। आपस मे प्रेम, शांति और भाईचारा का संबंध बनाने हुए सभी का सहयोग करने का संकल्प लें। विधायक ने कहा कि गरीबों, असहायों, दीन-दुखियों की सेवा करते हुए जरूरतमंद लोगों में वस्त्र, अनाजों का वितरण करें। लोगों से प्रेम करने एवं असहायों की सेवा व मदद करने का संकल्प लेते हुए आपस मे आनंद के साथ पर्व मनाएं। मौके पर क्रिसमस के गीतों पर लोग देर रात तक झूमते थिरकते रहे। इस दौरान मरियम कर कोरा में का तारा टीम टीम चमकेला, चला देखे जाब रे मसीह जन्म ले लय आदि गीतों से पूरा कोचेडेगा क्रिसमस के रंग में रंगा रहा।
