केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया महागठबंधन का आज होगा शहर में प्रदर्शन

सिमडेगा: इंडिया महागठबंधन के बैनर तले सिमडेगा की परिसदन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ,कांग्रेस से डेविड तिर्की एवं राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष दिनेश बरला एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कहा गया केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर करारा हमला किया है। संसद के दोनों सदनों से आश्चर्यजनक रूप से 145 विपक्षी दल के सांसदों को निलंबित कर दिया गया है ।केंद्र सरकार का यह खिलौना कृत्य लोकतंत्र लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मूल्य के नग्न हत्या है ,जिसने देश की संसदीय लोकतंत्र को पलटकर कब्रगाह बना दिया गया है . इसी बात को लेकर प्रदेश के निर्देश अनुसार आज शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे सभी विपक्षी दल एकता के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वही बताया गया कि प्रदर्शन में प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे जो नीचे बाजार पेट्रोल पम्प से होते हुए झूलन सिंह चौक नगर भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी  मूर्ति पर माल्यर्पण करते हुए बीर बुधु भगत चौक में इस प्रदर्शन का समापन किया जाएगा।मौके पर इंडिया गठबंधन  मो शफीक खान, प्रदीप केशरी, शांतिबला केरकेट्टा, नॉमिता बा, कौशल किशोर रोहिल्ला, रणधीर रंजन,सोनू नायक , अरसद हुसैन उर्फ अक्षण ,मो सिकंदर ,शिशिर मिंज, आशीष बिलुंग,पीयूष लुगुन,प्रकाश बागे, मो तनवीर हुसैन, मो इरशाद,शशि मिंज, फिरोज अली,नवीन बिरेन तिर्की, मो शकील अहमद,मो इम्तियाज ,मनीषा खलखो  सावधानी सोरेंग, उपस्थित थे ।

Related posts

Leave a Comment