उपायुक्त सिमडेगा ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्या

सिमडेगा:आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त  अजय कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उपायुक्त के जनता दरबार में जमीन विवाद, बिजली बिल माफ करने,  आंगनबाड़ी सेविका चयन,  एवं अन्य विषयों से संबंधित मामले आये। उपायुक्त द्वारा जनता दरबार में  शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के पश्चात सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु अग्रसारित किया गया।

Related posts

Leave a Comment