झारखंड पार्टी के द्वारा सिमडेगा नगर भवन में आयोजित हुई नगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा क्षेत्र के लोगों को शोषण करने का किया काम:एनोस एक्का

सिमडेगा: झारखंड पार्टी द्वारा सिमडेगा नगर भवन में नगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सिमडेगा गांधी मैदान से जुलूस के रूप में हुई जहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का मौजूद रहे। पारंपरिक ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए सिमडेगा में रोड होते हुए नगर भवन जुलूस पहुंची जहां पर सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मौके पर स्वागत भाषण बिरसा मांझी के द्वारा किया गया । इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष सह झापा नेत्री रोष प्रतिमा सोरेंग के द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता को छलने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा वर्तमान समय में सिमडेगा और कोलेबिरा के विकास की गति रुक गई है ऐसे में झारखंड पार्टी का सहयोग कर आने वाले चुनाव में सहयोग करें जिससे कि क्षेत्र का विकास हो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने कहा की क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी नहीं आती है,कांग्रेस से ना राहुल गांधी आएंगे ,भाजपा से ना नरेंद्र मोदी आएंगे और ना ही झारखंड मुक्ति मोर्चा से हेमंत सोरेन आएंगे उन्होंने कहा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए झारखंड पार्टी क्षेत्र में खड़ी है। क्योंकि यह माटी की पार्टी है और लोगों की समस्याओं को सुनना पहले प्राथमिकता है ।उन्होंने युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में आकर समाज सुधारने की लिए आवाहन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री एक्का  ने कहा आज नगर सम्मेलन करने का एकमात्र उद्देश्य है की क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को सभी लोगों को मंथन करने की आवश्यकता है ,केंद्र और राज्य सरकार जिस प्रकार से इस क्षेत्र के लोगों का शोषण करने का काम किया है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। आज अस्पताल में समुचित दवाई डॉक्टर एवं क्षेत्र में अधिकारियों की कमी से सिमडेगा जिला जूझ रहा है लेकिन इस पर किसी को ध्यान नहीं। सभी लोग कमीशन खोरी में व्यस्त है और यहां की जनता त्राहिमाम कर रही है। आज सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायकों के लापरवाही की वजह से यहां पर विकास कार्य ठप हो गया है जिस गति देने की आवश्यकता है ।झारखंड पार्टी हमेशा जमीन से जुड़कर काम करते हुए लोगों का सेव किया है 2005 के समय जब कैबिनेट में मंत्री था उसे दौरान इस क्षेत्र में झारखंड की कई बड़ी परियोजना और योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य किया, जिसका रिजल्ट इस क्षेत्र में दिखता है लेकिन उसके बाद यहां की गति थम गई है जिसे अब गति देने की आवश्यकता है। ऐसे में झारखंड पार्टी का आप सहयोग करें और आने वाले लोकसभा हो विधानसभा हो या फिर नगर परिषद की चुनाव सभी जगह पर झारखंड पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाईये ताकि आपकी आवाज को सदन में बुलंदी के साथ रखते हुए समस्याओं को दूर कराया जा सके।मौके पर कार्यक्रम को केंद्रीय महासचिव अशोक भगत, खूंटी जिला अध्यक्ष एनुअल हक ,ओलिवर लकड़ा आयरिन एक्का,अमिसा तोपनो सिलबिना एक्का बाबूराम लकड़ा साहित कई लोगों ने संबोधित किया।

भाजपा एवं कांग्रेस छोड़ कई लोगो ने झापा का थाना दामन

नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त आकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने झारखंड पार्टी का दामन थामा जिसे केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा माला पहना हुए पार्टी में स्वागत किया, पार्टी में शामिल होने वालों में से विजय मिंज, लालचंद सिंह, हरि सिंह ,अविनाश किंडो, पॉलशन तिर्की ,तिलक बड़ाईक, सुखमणि देवी ,जयमा किंडो ,एंबलन किंडो, कौशल्या देवी ,मैक्सिमॉ डूंगडुग, कलावती मिंज, सोहिमा लकड़ा ,अमरदीप नायक ,सुदर्शन बड़ाईक,प्रताप लकड़ा, उत्कल लकड़ा सीताराम सिंह और ठेठईटांगर से नरेंद्र प्रधान ,महेश प्रधान ,देवी सिंह ,रघुनाथ सिंह ,सीताराम सिंह, रामचंद्र सिंह, चंद्र सिंह ,सुखराज सिंह ,ज्ञानंद सेनापति, दुबराज सिंह, गिरजानंद सिंह ,अनूप कुल्लू ,नितेश कुमार प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता झारखंड पार्टी का दामन थामा।नगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से अनूप श्रीवास्तव ,तारकेश्वर भारती , पिंटू सिंह ललन प्रसाद ,ओलिवर लकड़ा,शिशिर टोप्पो,दीपक केसरी तामड़ा ,मुन्ना शर्मा ,कैलाश केसरी ,जिया ठाकुर, शंभू केसरी ,राजू केसरी, मुकेश प्रसाद, सहित हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment