ग्रामीणों की समस्या  दूर करना झारखंड पार्टी की पहली प्राथमिकता:एनोस एक्का

पिथरा में हजारों लोगों ने कांग्रेस छोड़ झारखंड पार्टी का थामा दामन

सिमडेगा: झारखंड पार्टी माटी की पार्टी है और जमीन से जुड़कर काम करती है और लोगों की समस्याओं को पहली प्राथमिकता देकर दूर करने का कार्य करती है ताकि लोगों का समस्या खत्म हो उक्त बातें पूर्व मंत्री एनोस एक्का के द्वारा सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत पिथरा पंचायत में आयोजित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी हो या कांग्रेस सिर्फ इस क्षेत्र में राजनीति किया है और यहां के समस्याओं को नजरअंदाज करने का काम किया है इसलिए आज इस क्षेत्र में समस्या बहुत है लेकिन समाधान करने वाला कोई नहीं है।  अब झारखंड पार्टी आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करेगी, इसके लिए दिन-रात सभी कार्यकर्ता जमीन से जुड़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या जो भी हो उसे आप बताएं उन्हें पूरा प्रयास किया जाएगा कि उसे समस्या को खत्म किया जाए। इस क्षेत्र के सीधे-साधे आदिवासियों को कांग्रेस पार्टी के द्वारा ठगने का काम किया है ,लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जनता इनका चेहरा बेनकाब करने के लिए आगामी 2024 में झारखंड पार्टी को चुनकर इन्हें सत्ता से बेदखल करेगी। मौके पर उन्होंने अभी से ही 2024 की चुनाव की तैयारी में जुड़ने के लिए सभी लोगों को आवाहन किया वहीं उन्होंने झारखंड पार्टी के नीति सिद्धांतों को अवगत कराया इसके बाद हजारों लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ झारखंड पार्टी का दामन थामा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई प्रकार की जटिल समस्या है लेकिन जिसे दूर करने के लिए आज तक किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी बताया लेकिन उन्होंने क्षेत्र में समस्याओं को सुनने के बजाय इस क्षेत्र को नजर अंदाज करने का काम किया लेकिन झारखंड पार्टी को समस्या बताने के बाद इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ।इधर कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों के द्वारा पूर्व मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए नाचते गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले गए इसके बाद उन्हें पुष्प कुछ एवं माला पहनकर स्वागत किया। मौके पर महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष आइरिन एक्का  कोचेडेगा मुखिया शिशिर टोप्पो,पिथरा मुखिया अनिल उरांव,जिया ठाकुर,राजू केशरी,मुकेश प्रसाद सहित अन्य झापा नेता मौजूद रहे

कांग्रेस पार्टी को छोड़कर झारखंड पार्टी का थामा दामन

मौके पर झारखंड पार्टी में शामिल होने वालों में से लिबनुस डुंगडुंग, सुनील टेटे,समीर टेटे,मरियाणुस टेटे, रीता डुंगडुंग, एनिमा डुंगडुंग, जोसेफ किंडो, कुलदीप कीड़ो, अजय किंडो ,चार्ल्स कीड़ो, टेक्सफोर बिलुंग, विनोद कुल्लू, तरुण,सोरेन जकरियस सोरेंग, विजय कुलदीप सोरेंग, अब्राहम कुल्लू ,सुमित सोरेंग, निर्दोष डुंगडुंग, टेरेसा किंडो बेंजामिन डुंगडुंग,  विजय डुंगडुंग, मनोज डुंगडुंग, पैत्रिक डुंगडुंग पीटर सोरेंग,  रोशन टेटे,विपिन सोरेंग, निर्मला डुंगडुंग,पासका नायक, राजेश नायक, सुनील टेटे,फ्लोरा टेटे,इग्निस टेटे, सैमुएल बरवा सहित हजारों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

Related posts

Leave a Comment