8 महीने बाद कार्य में लौटे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बैठक कर लिया निर्णय

सिमडेगा:सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ की शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक के द्वारा किया गया वहीं मौके पर उन्होंने बताया कि लगातार 8 महीने का अनिश्चितकालीन हड़ताल रहने के बाद सिमडेगा जिला के सभी प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ अपने कामों पर लौट गए हैं। वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम और पंचायती राज निदेशक निशा उरांव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर वार्ता हुई थी जिसमें पंचायत सचिवालय में बायोमेट्रिक सिस्टम में हाजिरी बनाने एवं सभी काम में पंचायत सचिवालय को जोड़ने तथा अबुआ आवास मनरेगा , समाज कल्याण ,कौशल विभाग आदि सभी कार्यों में पंचायत सचिवालय सेवको की भूमिका रहेगी इस पर चर्चा हुई है। बैठक में मुख्य रूप से दुबराज माझी, बलिराम सिंह ,दिलबर नाग ,सुखराम माझी ,चमेली साहू ,संजय मांझी, लालचंद मांझी ,सुनीता कुमारी, सहित जिले भर से आए हुए पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment