गुमला: जारी थाना पुलिस द्वारा हथियार के साथ दस अपराधियों को गिरफ्तारी किया गया है। अपराधियों के पास से चार हथियार मिलने की सूचना है। हालांकि पुलिस और अपराधियों के धर पकड़ के लिए तेजी से छापामारी अभियान चला रही है। गिरफ्तार अपराधियों में कई माओवादी समर्थक हैं। कहा जा रहा है कि गुप्त सुचना पर जारी पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे मामले का खुलासा प्रेस कान्फ्रेंस कर किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि एक जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से इंकार कर रही है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले विशुनपुर प्रखंड में माओवादियों के द्वारा बाक्साईट माइंस में 27 वाहनों को फूंक दिया था। वहीं कुरूमगढ़ थाना के नव निर्मित भवन को उड़ा दिया था। इसके बाद से लगातार गुमला पुलिस माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। दस लोगों की गिरफ्तारी से पुलिस कई मामलों का उद्भेदन करेगी। ऐसी आशंका लोग जता रहे हैं।
Related posts
-
मुख्य सड़क से सटाकर लगाए गए भारी-भरकम खंभे, कंक्रीट से जाम करना भूला ठेकेदार
गुमला-चैनपुर मुख्य मार्ग पर बढ़ी दुर्घटना की आशंका, मुखिया ने भी उठाए सवाल चैनपुर : चैनपुर... -
तेज रफ़्तार होंडा सिटी दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
चैनपुर : गुमला से चैनपुर की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार गाड़ी... -
हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के चचाली गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस...
