सिमडेगा:उपायुक्त सिमडेगा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव के सहयोग से डीएसवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल एवं सन्त जॉन्स इंग्लिश मीडियम फरसाबेड़ा के स्कूली छात्रों के सहायता से अल्बर्ट एक्का खेल मैदान से नीचे बाजार एवम वापसी अल्बर्ट एक्का खेल मैदान तक प्रभात फेरी निकालकर “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”थीम पर प्रभात फेरी का भव्य कार्यक्रम किया गया।इस दौरान आम जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन के माध्यम से जन जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों ने संदेश दिया कि सभी यातायात नियम अपनाएं, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं। कदम बढ़ाए, हाथ मिलाए, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय आपको हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय आपको सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।सड़क पर दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर नेक नागरिक होने का धर्म निभाएं। वाहन सीमित गति सीमा में ही चलाएं। वाहन की क्षमता के अनुरूप ही वाहन का परिचालन करें। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करें। कभी शराब पीकर वाहन ना चलाएं एवम पेट्रोल पंप में बच्चो के द्वारा नो हेलमेट नो पेट्रोल का नारा लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में मोटरयान निरिक्षक सिरिल संतोष बेसरा , कार्यालय अधीक्षक रामनिवास मिश्रा,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजीत कुमार रवि, रोड सेफ्टी नोडल सत्यजीत , सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक चंदन कुमार, आईटी सहायक नीतेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सुधीर बाड़ा, यातायात पुलिस आदि उपस्थित रहे।
