झामुमो ने कोलेबीरा में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरुद्ध पदयात्रा कर निकाला न्याय मार्च

कोलेबीरा:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हो रही कार्रवाई के खिलाफ में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा द्वारा गुरुवार को कोलेबिरा प्रखंड सहित प्रखंड क्षेत्र के नवाटोली, डोमटोली और कोलेबिरा पंचायत क्षेत्रों में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला। कोलेबिरा में न्याय मार्च बरवाडीह मोड़ से प्रारंभ हुई ।जहां से पदयात्रा कर न्याय मार्च रण बहादुर सिंह चौक होते हुए मार्केट कोम्प्लेक्स परिसर पहुंची। जहां भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला सचिव सफीक खान,केंद्रीय सदस्य झामुमो फिरोज अली सहित झामुमो के तमाम पदाधिकारी गणों ने भगवान वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात न्याय मार्च यात्रा पूरा नगर भ्रमण किया।मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना  ने कहा की झारखंड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य बहुत ही गंभीर है उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  को केंद्र की सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रही है।झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असंवैधानिक गिरफ्तारी,केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के फलस्वरुप ईडी सीबीआई करके हमारे पूर्व मुख्यमंत्री आदिवासी जन नेता हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है।आदिवासी नेता होने के कारण उन्हें हर तरीके से परेशान किया गया।केंद्र की भाजपा सरकार यह नहीं चाहती है कि यहां क्षेत्रीय पार्टी की सरकार बनें कोई आदिवासी नेता यहां मुख्यमंत्री बने।झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झामुमो जिला सिमडेगा ने ने लिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के केंद्र जांच एजेंसी और ईडी की प्रताड़ना समाप्त नहीं होने तक गिरफ्त से बाहर आने तक आम जनों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है जिसे केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया तथा गलत नीतियों के विरोध में जन समर्थन जुटाया जा रहा है।न्याय मार्च में मुख्य रूप केंद्रीय सदस्य फिरोज अली,जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा,संघठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, संयुक्त सचिव सिकंदर बरवा,बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष मो इरशाद,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष फूलकुमारी समद,नगर अध्यक्ष संजय तिर्की, उपाध्यक्ष मो सिकंदर, नगर कोषाध्यक्ष विकास कंडुलना,जावेद वार्षि जी, दीप्तीमान तिर्की, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे, सचिव मो वकील खान, जस्टिन बागे, सनी रिज़वान,जैनुल अंसारी,सुनीता नायक और सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण, जिला और प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य गण उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment