इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम को लेकर डीसी एवं एसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रिजर्व ई.वी.एम. मशीन को सुरक्षित रखने हेतु  इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम बनाने से सम्बंधित  विडियो काॅन्फेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी संग बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपायुक् ने कहा कि प्रखंड  जहां कलस्टर का चयन किया गया है , उसे इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के रूप में उपयोग किया जाएगा तथा जिन प्रखंडों में कलस्टर नहीं बनाया गया वहां पर रिजर्व ई.वी.एम. मशीन को सुरक्षित रखने हेतु एक इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निर्धारण करने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रखंड वार चयन किये गये कलस्टर प्वाइंट से विभिन्न मतदान केंद्रों की दूरी का समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक अधीक्षक ने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से विभिन्न मतदान केंद्रों की दूरी को  जानकारी ली। चुनाव के दौरान रिजर्व ई.वी.एम. मशीन को सुरक्षित रखने की दिशा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे  के अधिष्ठापन आदि से संबंधित महत्वपूर्ण  निर्देश दिये।मौके पर ईडीएम चंद्रशेखर कुमार, निर्वाचन शाखा के कर्मी गण एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment